Sambhal News: क्या संभल में चलेगा बाबा का बुलडोजर? इस वजह से हो रही यह चर्चा
Sambhal Latest News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश का संभल जिला जो आजादी के बाद कई बार दंगों की मार झेल चुका है। इन दिनों फिर चर्चा में है। जामा मस्जिद के सर्वे के समय जो विवाद शुरू हुआ वो आज भी बना हुआ है। प्रशासन द्वारा प्राचीन मंदिर के पास स्थित कुएं से देवी देवताओं की मूर्ति मिलने के बाद माहौल और गर्म हो गया। योगी सरकार ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।
लोग खुद हटा रहे अतिक्रमण
संभल में 46 साल बाद खुले शिव मंदिर के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार हो रही है। वर्तमान समय में लोग खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं। घर के मालिक ने खुद ही अवैध छज्जे को तोड़ रहे हैं।

यह प्राचीन शिव मंदिर 14 दिसंबर को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान खोजी गई थी। प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन के लिए शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पहुंच रहे हैं। यह शिव मंदिर 46 वर्ष बाद खुला है। 1978 में दंगा हो गया था। जिसके बाद हिंदू परिवारों ने पलायन कर दिया था। इसके बाद से ही मंदिर में ताला लग गया था।
सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अवैध कब्जे हर हाल में हटने चाहिए। अगर जरूरत पड़ती है तो कानूनी प्रक्रिया के तहत बुलडोजर भी चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications