UP के रामवीर सिंह ने नौकरी छोड़ 3 मंजिला घर को बनाया 'खेत',सब्जियां उगाकर हर साल कमा रहे 70 लाख

UP's Ramveer Singh left his job and made a 3-storey house 'farm', earning 70 lakhs every year by growing vegetables

UP's Ramveer Singh Success Story: जॉब हो या बिजनेस अगर व्‍यक्ति की रुचि और योग्‍यता के मुताबिक हो तो वो शख्‍स केवल तरक्‍की ही नहीं करता बल्कि नई मिसाल कायम करता है। ऐसी ही कहानी उत्‍तर प्रदेश के बरेली शहर के रहने वाले रामवीर सिंह की है, जिन्‍होंने अपने मन की सुनी और मोदी सैलरी वाली प्राइवेट कंपनी की नौकरी छोड़ वो काम करना शुरू कर दिया जिसमें उनकी आत्‍मा को प्रसन्‍नता मिलती है। रामवीर सिंह अब ने वो कर दिखा या है जिसके बारे में बारे में आप सोच भी नहीं सकते। उन्‍होंने अपने तीन मंजिला घर को ही खेत बना दिया और हर साल मोटी कमाई कर रहे हैं।

हरियाली प्रेम के जुनून में नौकरी छोड़ तीन मंजिला घर को बना डाला खेत

हरियाली प्रेम के जुनून में नौकरी छोड़ तीन मंजिला घर को बना डाला खेत

दरअसल, बरेली के पीलीभीत रोड पर रहने वाले रामवीर सिंह को प्रकृति और हरियाली से बहुत प्रेम है लेकिन जीवन यापन के लिए मन मार कर वो प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। लेकिन पांच साल पहले उन्‍होंने कुछ ऐसा देखा जिससे उन्‍होंने नौकरी छोड़कर खेती वो भी अपने घर पर करने का फैसला कर दिया।

हर साल में 70 लाख की कर रहें कमाई

हर साल में 70 लाख की कर रहें कमाई

रामवीर सिंह ने अपने तीन मंजिला घर की छत और बालकनी को खेत बना दिया और आलम ये है कि घर में उगाई गईं सब्जियों और अपनी उन्‍नत खेती के ज्ञान से हर साल में 70 लाख की कमाई कर रहे हैं। रामवीर सिंह के घर में 10 हजार से अधिक पौधे लगे हैं। घर में लगी स्‍ट्राबेरी, फूलगोभी, भिंडी , शिमला मिर्च समेत अन्‍य सब्जियों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

मिट्टी और केमिकल के बिना उगा रहे आर्गेनिक सब्जियां

मिट्टी और केमिकल के बिना उगा रहे आर्गेनिक सब्जियां

इन दिनों ऑर्गेनिक सब्जियों और अन्‍य खानों की चीजों की बहुत डिमांड है। ऐसे में बिना केमिकल और फर्टिलाइजर और कीटनाशक के बिना रामवीर सिंह जो आर्गेनिक सब्जियां उगा रहे हैं उसकी खूब डिमांड के चलते मोटी कमाई कर रहे हैं। रामवीर सिंह अपने घर में गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च, टमाटर समेत जितनी भी सब्जियां बिना मिट्टी और कैमिकल खाद के उगा रहे हैं। वो हाइड्रोपोनिक खेती (मिट्टी के बिना, पानी से खेती) कर रहे हैं। जिसमें पानी 90 प्रतिशत कम मात्रा में लगता है।

जानें कहां से आया मिला ये आइडिया

जानें कहां से आया मिला ये आइडिया

हाइड्रोपोनिक खेती का आइडिया रामवीर सिंह को तब आया जब वो दुबई गए थे वहां उन्‍होंने खेती की इस विधा को देखा था और प्रभावित हुए और फिर भारत में आकर इंटरनेट पर सर्च किया और मुंबई और कोलकाता में जाकर ट्रेनिंग ली और अपने घर की बालकनी छत पर तीन साल पहले हाइड्रोपोनिक खेती शुरू की।

 सब्जी की खेती के दम पर शुरू की ये कंपनी

सब्जी की खेती के दम पर शुरू की ये कंपनी

रामवीर सिंह ने इसी सब्जी की खेती के दम पर अपनी विंपा ऑर्गेनिक और हाइड्रोपोनिक्‍स नाम की एक कंपनी भी शुरू कर दी है जिसका सलाना टर्नओवर 70 लाख रुपये है। रामवीर सिंह अब लोगों को इस तरह की खेती करने के लिए भी ट्रेंड कर रहे हैं। रामवीर सिंह से हाइड्रोपोनिक्‍स खेती सीखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं और वो स्‍वयं भी लोगों के बुलाने पर उनके घरों में इस खेती का सेटअप करवाने जाते रहते हैं।

रामवीर सिंह से जानिए हाइड्रोपोनिक खेती का तरीका

रामवीर सिंह से जानिए हाइड्रोपोनिक खेती का तरीका

इसके लिए रामवीर सिंह ने पहले सो वर्ग गज की छत पर चार इं‍च मोटा पीवीसी पाइप लगवाया और उसमें जालीदार गमले यानी नेटकप लगाने की जगह बनार्ठ और उसमें सैकड़ों की संख्‍या में पाइप लगाए। रामसिंह ने अपने इंटरव्‍यू में बताया कि पाइप के स्‍लोप के हिसाब से पाइप को एक दूसरे जोड़ दिया जाता है और एक हिस्‍से से मोटर के जरिए पानी सर्कुलेट किया जाता है। ऐसा करने से पानी सभी पाइप में हाते हुआ टैंक में वापस आ जाता है। जिससे पौधे भी जीवित रहते हैं और उनमें पानी भी कम लगता है। उन्‍होंने बताया हाइड्रोपोनिक खेती के लिए सौ पौधे का पाइप, स्टैंड सभी में लगभग 12 लाख रुपये की लागत आती है।

विदेश में बैठे इस शख्स ने यूपी के रामवीर सिंह की तारीफ

रामवीर सिंह को महज तीन साल की मेहनत में इतनी सफलता मिली है। रामवीर के इस काम की तारीफ करते हुए यूएनईपी के पूर्व कार्यकारी निदेशक, एरिक सोलहेम ने वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्‍शन में उन्‍होंने लिखा- वाह, यूपी, भारत का ये व्‍यक्ति बिना मिट्टी, बिना केमिकल के अपने तीन मंजिला घर में 70 लाख रुपये की साल में सब्जियां उगा रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+