यूपी में होली के मौके पर घर जाने में नहीं होगी दिक्कत, रोडवेज ने की खास तैयारी
होली से पहले उत्तर प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। होली में महज तीन दिन पहचे हैं, ऐसे में बसों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बिजनौरी डिपो को चार नई बसें और 61 परिचालक मिले हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसे देखते हुए परिवहन विभाग की ओर से यह कदम उठाया गया है।
यात्रियों को त्योहार के मौके पर हर संभव बेहतर व्यवस्था देने के लिए विभाग के अधिकारी जुटे हैं। जो भी लोग शहर से बाहर रहते हैं वो होली के मौके पर अपने घर लौटते हैं, ऐसे में लोगों की भीड़ बसम में बढ़ती है, जिसे देखते हुए विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है।

त्योहारों को देखते हुए बसों में लोगों की भीड़ धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार ना करना पड़े इसके लिए अधिकारी इंतजाम कर रहे हैं। बिजनौर डिपो के एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि डिपो को पांच नई बसें मिली हैं।
मौजूदा समय में डिपो के पास कुल 122 बसें हैं। इसमे निगम की 77 और 45 अनुबंधित बसें हैं। साथ ही आउट सोर्स के जरिए 61 परिचालक मिले हैं। इनमे से 57 परिचालकों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इन बसों के शामिल होने के बाद बसों की अब कमी नहीं है और ना ही परिचालकों की कोई कमी है।
ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ये परिचालक आज से काम पर लग गए हैं। 22 से 28 मार्च के लिए इस व्यवस्था को बनाया गया है। सभी स्थानीय, मेरठ, मुरादाबाद, दिल्ली के लिए अब हर समय बस मिलेगी। जरूरत पड़ने पर लंबी दूरी की बसों के संचालन को रोक दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications