UP Rain Alert: कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, वज्रपात की भी चेतावनी
UP Rain: मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तर प्रदेश के 19 से अधिक जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में भारी बरसात होगी। कई जगह मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन जनपदों में होगी भारी बरसात
जारी अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बांद्रा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में भारी बरसात होगी।
वहीं बात करें बीते 24 घंटे की मौसम की तो शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई।
गाजीपुर जनपद में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक 24 घंटे में 66.0 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उरई का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसी तरह बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का तापमान सबसे कम रहा। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में गाजीपुर जनपद में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications