UP Rain: मिर्जापुर, सोनभद्र और महोबा समेत 14 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Rain: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में इस समय आसमान में बादल छाए हैं जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। कुछ जनपदों में पिछले दिनों से बरसात हो रही है तो कुछ जनपदों में अभी भी लोग बरसात का इंतजार कर रहे हैं।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में शनिवार को मिर्जापुर, सोनभद्र और महोबा समेत 14 जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन जनपदों के बारे में जानने से पहले आपको शुक्रवार के मौसम के बारे में जानकारी दे दें।

up-rain-mirzapur-sonbhadra-and-mahoba-and-14-district-mein-hogi-barsat-weather-forecast

शुक्रवार प्रयागराज में हुई सर्वाधिक वर्षा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में सर्वाधिक वर्षा हुई। प्रयागराज में 24 घंटे में 53.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।

इसी तरह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का मौसम काफी नर्म रहा। शुक्रवार को गाजीपुर का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह गाजीपुर और आसपास के जनपदों में मौसम काफी ठंडा रहा।

आज इन जनपदों में होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के इलाकों में भारी बरसात की संभावना जारी की गई है।

अन्य जनपद में वज्रपात की संभावना
इसी तरह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में मेघ गर्जन के साथ-साथ वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है। इन जनपदों में रहने वाले लोगों के लिए मौसम विभाग द्वारा अलर्ट की चेतावनी भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+