Mahakumbh 2025: ये हैं महाकुंभ की अमिट निशानियां जो भेजी गईं विदेश, जानिए योगी सरकार ने क्यों की यह पहल?
Mahakumbh 2025 Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा महाकुंभ इन दिनों देश विदेश में चर्चा का विषय है। करोड़ों की संख्या में लोग यह आए दिन संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इसे यादगार बनाने के लिए योगी सरकार लगातार पहल कर रही है। इसी क्रम में योगी सरकार ने रूस, जर्मनी, फ्रांस, इजरायल और इटली सहित कई देशों में महाकुम्भ की हजारों निशानियां भेजी हैं।

ये हैं अमिट निशानियां
महाकुम्भनगर में देश विदेश से आए बड़े हनुमान मंदिर और बाघंबरी मठ की ओर से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में फलदार पौधों के साथ नीम और तुलसी के पौधे भी वितरित किए गए हैं। फलदार पौधे, नीम, तुलसी ये अमिट निशानियां हैं।
महाप्रसाद के रूप में साधु-संतों और श्रद्धालुओं को पौधों के साथ एक थैला और एक थाली भी प्रदान की गई।
योगी सरकार की यह पहल विदेशों में भी भारतीय संस्कृति की जड़ों को और मजबूत करेगी। आस्था का महापर्व महाकुंभ देश ही नहीं विदेशों के लिए भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications