UP Politics: 'कौन काटेगा टिकट, तुम काटोगे...?', बृजभूषण सिंह के इस वीडियो को शेयर कर लोग ले रहे हैं मजे

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी गई। जारी सूची में बृजभूषण शरण सिंह का नाम शामिल नहीं है। इसके अलावा उनकी सीट पर अभी किसी को टिकट भी नहीं दिया गया है।

संभावना जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर लोगों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह का एक पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है।

up-politics-who-will-cut-the-ticket-you-will-brijbhushan-singhs-video-goes-viral

वायरल वीडियो भारतीय कुश्ती संघ को लेकर हुए विवाद के दौरान का है। वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कौन काटेगा मेरा टिकट? तुम काटोगे मेरा टिकट? जो मेरा टिकट काट रहा है उसका नाम बताओ?

उस समय पत्रकार से पूछे गए सवाल का वीडियो शेयर करते हुए उनके सवालों का जवाब देते हुए वीडियो शेयर करने वाले लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आपका टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह के सीट पर प्रत्याशी का नाम अभी जारी न होने के चलते कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं।

इसके अलावा बृजभूषण शरण सिंह के समर्थकों द्वारा भी सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के जाने वालों द्वारा भी बृजभूषण शरण सिंह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है।

बृजभूषण शरण सिंह का वीडियो शेयर करते हुए उनके समर्थकों द्वारा लिखा जा रहा है कि "जो व्यक्ति अपने दम पर गोंडा की सात-सात सीटें भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल सकता है वह अकेले अवध से बीजेपी का सफाई भी कर सकता है, सनद रहे"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+