होमगार्ड से धोखा खाने के बाद सब इंस्पेक्टर ने दी थाने में जान, गोली चलने पर मच गया पूरे महकमे में कोहराम
बरेली। यूपी में बरेली के थाना परिसर में एक सब-इंस्पेक्टर ने गोली मारकर अपनी जान दे दी। थाना परिसर के अंदर ही अचानक गोली चलते ही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, पड़े शव के पास से सब-इंस्पेक्टर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई। इस खुदकुशी के पीछे की वजह होमगार्ड से मिला धोखा बताया जा रहा है।

होमगार्ड से धोखा खाने के बाद किया सुसाइड?
जानकारी के मुताबिक, एसआई सत्यवीर सिंह त्यागी पुत्र कैलाश देव दौरारा निवासी थाना आदमपुर (एटा) में वर्तमान में तैनात थे। वह थाना बारादरी (बरेली) में हेड मोहर्रिर के चार्ज के लिए आए थे। यहीं, किसी से उनका विवाद हो गया। इस विवाद के पीछे की वजह पुरानी थी। एसएसपी मुनिराज के अनुसार, यह बात तब की है जब मालखाने में जमा जुए और नोटबंदी के समय के पैसों की चोरी हुई थी। पैसे की चोरी मालखाने के होमगार्ड वेदप्रकाश गुप्ता ने की थी। वेदप्रकाश ने मालखाने में रखी रकम भी गायब कर दी थी। दरोगा होमगार्ड वेदप्रकाश पर बहुत भरोसा करता था, लेकिन धोखे की वजह से सत्यवीर को धक्का पहुंचा। वहीं, होमगार्ड वेदप्रकाश कुछ दिन पहले ही वाहन चोरी के आरोप में जेल भी जा चुका था। सत्यवीर की इस आत्महत्या के पीछे उसी पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications