Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी सिपाही भर्ती का रिजल्ट आते ही खिले युवाओं के चेहरे, सीएम योगी को लेकर कही यह बात

UP Police Sipahi Bharti Result: उत्तर प्रदेश ने सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ ही समयबद्धता ने नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम मात्र ढाई महीने के भीतर घोषित कर दिया गया है। युवाओं ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद दिया है। बता दें कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच आयोजित हुई थी।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया है। हमने जितने भी अभ्यर्थियों से बात की सभी ने एक सुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इतनी जल्दी और पूरी पारदर्शिता के साथ रिजल्ट घोषित करने को लेकर धन्यवाद दिया है। साथ ही कुछ ने तो यहां तक कहा कि 'योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं इसलिए रिजल्ट को लेकर पहले से ही पक्का यकीन। वहीं कुछ ने नाम न छपने की शर्त पर कहा कि पहले की सरकार में बिना शिफारिश और रिश्वत के शायद ही किसी की भर्ती होती थी, मगर योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो चुकी है।

up sipahi

*अभ्युदय योजना से की तैयारी, पास होते ही बोले ''थैंक यू योगी जी''*
*बलिया निवासी आनंद कुमार चौधरी*, जो सरकार की अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, ने निष्पक्ष परीक्षा और जल्द परिणाम घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। वहीं *बलिया के अनिकेश कुमार* ने सीएम योगी आदित्यनाथ और अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि इतनी बड़ी परीक्षा को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराते हुए लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। *सहारनपुर के नितिन कुमार* यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्होंने कहा कि सरकार ने निष्पक्ष तरीके से भर्ती कराई है, इसके लिए योगी जी को विशेष रूप से धन्यवाद।

Recommended Video

    यूपी सिपाही भर्ती का रिजल्ट आते ही खिले युवाओं के चेहरे

    *निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी योगी सरकार की पहचान*
    *बस्ती के अभिषेक चौधरी* ने कहा कि योगी जी के शासन में बिना किसी सिफारिश या रिश्वत के सरकारी नौकरी की प्रक्रियाएं पूरी हो रही हैं। इसी प्रकार *झांसी की अंजली गौतम*, *अयोध्या के दो सगे भाई अंकित और हर्षित द्विवेदी* ने भी परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

    *युवाओं के सपनों को मिली नई दिशा*
    *वाराणसी के रोहित प्रकाश* ने कहा कि इतनी बड़ी परीक्षा को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना और समय पर परिणाम देना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार योगी जी को धन्यवाद करता है। योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं इसलिए उनपर पूरा यकीन है।

    *नौकरियों में पारदर्शिता से बढ़ा विश्वास*
    पिछले साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सात लाख से अधिक युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सरकारी नौकरी प्रदान की है। यूपी पुलिस की आरक्षी भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न कराई गई थी, जिसमें 48 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह भी तय है कि प्रदेश में 60 हजार से अधिक नागरिक पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती से न केवल युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि इससे यूपी पुलिस को भी मजबूती मिलेगी। 'कानून का राज' कहे जाने वाले योगी शासनकाल में जहां अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति बरती जा रही है और बड़े बड़े माफिया या तो जेल में हैं या दुनिया छोड़ चुके हैं, वहीं प्रदेश पुलिस को 60 हजार से अधिक जवानों के मिलने के बाद न केवल अपराध कम होंगे, बल्कि इसका प्रभाव प्रदेश में निवेश और औद्योगीकरण के रूप में भी देखाई पड़ेगा।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+