VIDEO: यूपी पुलिस की गुंडई, दरोगा ने ग्राम प्रधान का कॉलर पकड़कर दी भद्दी-भद्दी गालियां

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में पुलिस की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे तमाम मामले सामने आते हैं, जहां पुलिस की बर्बरता आसानी से देखी जा सकती है। ऐसा ही एक मामला यूपी के शाहजहांपुर में देखने को मिला, जहां एक दबंग दरोगा ने पुलिस चौकी में प्रधान से जमकर गाली-गलौज और बदतमीजी की। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Up police misbehave to gram pradhan in Shahjahanpur

बता दें कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते दूसरे पक्ष की तहरीर पर दरोगा ने प्रधान के परिवार पर तत्काल बिना जांच किए कार्रवाई कर दी और प्रधान के पिता को घर से ही उठा लाए। जिसकी जानकारी लेने प्रधान पुलिस चौकी गया था। आननफानन मे दरोगा ने धारा 307 के तहत प्रधान और उसके पिता को जेल भेज दिया।

दरअसल, मामला थाना शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के रानी खिरिया गांव का है। इस गांव के प्रधान अवनीश की गांव के रहने वाले राम औतार से चुनावी रंजिश चलती है। प्रधान अवनीश के भाई जितेंद्र ने बताया कि गांव के रहने वाले राम औतार ने करीब आठ माह पहले भी मेरे भाईयों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन थाने मे पुलिस ने मामले मे समझौता करा दिया था। लेकिन बीते शनिवार को राम औतार ने फिर से उसके भाई प्रधान के खिलाफ जान से मारने की तहरीर दे दी। उनका कहना है कि जब बीर सिंहपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज जग प्रताप सिंह परिहार को तहरीर मिली तो उन्होंने प्रधान अवनीश को फोन कर थाने आने के लिए कहा। रविवार के दिन थाने मे दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत करने के लिए कहा। आरोप है कि इसके पहले ही दरोगा जी बाइक से प्रधान के पिता ओम प्रकाश वर्मा को घर से उठा ले गए। जिसकी जानकारी जब प्रधान को हुई तो प्रधान अवनीश अपने पिता की जानकारी करने पुलिस चौकी तो दरोगा जी पिता के बारे मे जानकारी की। फिर क्या था दरोगा जी को आ गया गुस्सा आ गया और बेफालतू प्रधान के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी।

वीडियो मे साफ देखा जा सकता है कि दरोगा जी को गुस्सा आने के बाद किस तरह से जनता द्वारा चुने जाने वाले प्रधान से पेश आ रहे हैं। जब थाने मे एक प्रधान से दरोगा जी इस तरह का सलूक करते है तो फिर दूसरे मुलजिमों के साथ क्या करते होंगे। वीडियो देखकर अंदाजा लगा सकते है कि पहले तो दरोगा ने जमकर प्रधान से गाली-गलौज की। उसके बाद हद तो तब हो गई जब पुलिस चौकी के सिपाही प्रधान और उसके साथी पर रिवाल्वर छीनने का आरोप लगाने लगे।

यहां तक कि दरोगा ने आलाधिकारियों तक को सूचना कर दी कि पुलिस चौकी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उसके बाद जो दरोगा जी को करना है वो कर दिया। तहरीर के आधार पर प्रधान अवनीश और उसके पिता ओमप्रकाश के खिलाफ आननफानन मे धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एसपी केबी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। सीओ तिलहर को इसकी जांच दी गई है रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+