ड्यूटी छोड़ दरोगा साहब लगे थाने में नाचने
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पुलिस अपने अजब-गजब कारनामों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती है। आज कल सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एक दरोगा जी का वीडियो तेजी पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो बाबा की नगरी वाराणसी का है। जहां पर एक दरोगा जी नाच-नाचकर किन्नरों के किस्से अपने साथियों को सुना रहे हैं।

ये दरोगा जी शहर के सबसे व्यस्त थाने दशश्वमेघ थाने के हैं। ये नजारे देखते ही आप समझ जाएंगे कि वे किन्नर डांस कर रहे है। ऐसा बताया जा रहा है कि थाने में जन सुनवाई को बीच में ही छोड़ दरोगा विष्णु शर्मा अपने साथियों को कहानी सुनाते हुए नाचने लगे।
थाने में ही मौजूद किसी साथी ने उनके नाचने का यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि कि पुलिस की ओर से इस वीडियो को लेकर किसी तरह की कोई सफाई नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications