सिपाही को सपने में दिखाई दिए भगवान शिव, कांवड़ लाने के लिए मांगी छुट्टी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी पुलिस के सिपाही का एक पत्र सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल पत्र में सिपाही ने कांवड़ लाने के लिए 6 दिन की छुट्टी मांगी है। इसके लिए पत्र में सिपाही ने अनूठा कारण बताया है। सीओ सिटी ने पत्र पढ़कर सिपाही को छुट्टी दे दी।

up police constable leave application viral in bulandshahr

मामला बुलंदशहर का है। रिर्जव पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी विनोद कुमार ने अपने सीओ को पत्र लिखा है। इसमें उसने बताया है कि उसे सपने में भगवान भोलेनाथ के कमंडल में जल व शिवलिंग पर विराजमान नाग देवता दिखाई देते हैं। लगता है भगवान भोलेनाथ हरिद्वार बुलाने व हरिद्वार से जल कांवड़ लाने का इशारा कर रहे हैं।

सिपाही ने लिखा है कि हरिद्वार-ऋषिकेश में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए और हरिद्वार से जल लाने के लिए 5 अगस्त से 6 दिन का आकस्मिक अवकाश देने की कृपा करें। एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में आया है। सिपाही की एप्लीकेशन पर सीओ सिटी प्रमोद कुमार ने सिपाही को 6 दिन का अवकाश दिया है, फिलहाल सिपाही विनोद इस समय हरिद्वार में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+