यूपी: किडनैपिंग का मुकदमा लिखाने वाले ही निकले किडनैपर, पुलिस ने 14 घंटे में यूं सुलझाया केस

रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में रंजिशन अपने विरोधियों को फंसाने के लिए अपहरण की रची गई साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने फर्जी अपहरण की साजिश रचने में 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इन आरोपितों ने खुद ही चोटें भी मार लीं थीं।

crime, Rampur, Uttar Pradesh, fake kidnapping, uttar pradesh police

यूं हुआ साजिश का पर्दाफाश
जिला रामपुर में बिलासपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ा में पुलिस ने जो केस 14 घंटे में सॉल्व किया, वह काफी घुमा देने वाला मामला रहा है। जानकारी के अनुसार, बेरखेड़ा निवासी बलदेव सिंह ने 12 नवम्बर को अपने साथ मारपीट किये जाने और फुफेरे भाई को अपहरण करने की सूचना पुलिस को दी। अपहरण करने वालों के नाम उसी के गांव के कुलविन्दर सिंह उर्फ किन्दी, पलविन्दर सिंह उर्फ पिन्टू और सोने उर्फ सुरेन्द्र सिंह बताये। अपहरण की सूचना पाकर फौरन हरकत में आई पुलिस की कमान पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने संभाली और रात में ही पीपलीवन के घने जंगलों में काॅम्बिंग शुरू कर दी। इस काॅम्बिंग में चोटिल वादी बलदेव सिंह साथ में ही था। पुलिस अधीक्षक को वादी के बयानों में विरोधाभास महसूस होने पर जब उसकी चोटों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया तो चोटें अपहरण के बताये गये वक्त से दो दिन पहले की निकलीं।

मोबाइल की सिमें ​छुपा दी थीं
पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीना ने बताया कि वादी से सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया और सारी घटना का खुलासा करते हुए अपने फुफेरे भाई को अपने एक अन्य परिचित महेन्द्र सिंह निवासी कल्याणपुर भटटा थाना नानकमता जिला उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड के घर से पुलिस को बरामद कराया। इस दौरान तथाकथित अपहरणर्ता के मोबाइल की दोनों सिमें निकालकर कहीं छिपा दी गईं थी। फिलहाल पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर साजिश रचने वाले वादी सहित चारों को गिरफतार कर लिया है। साथ ही अपहरणर्ता का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। काॅम्बिंग करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 5 हजार रुपये का पुरूस्कार देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: आगरा पुलिस के महकमे में मची खलबली, इस आईपीएस अधिकारी ने लाइन हाजिर कर दी पूरी पुलिस चौकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+