UP Panchayat Chunav Results:किसान आंदोलन ने पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल को दी संजीवनी, BJP को लगा झटका
लखनऊ, मई 04: कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार को जारी है। हालांकि अधिकांश जिलों में परिणाम घोषित हो गए, लेकिन अभी भी कई जगह परिणाम घोषित होने हैं। तो कहीं-कहीं री-काउंटिंग भी हो रही है। मतगणना स्थलों के बाहर और अंदर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। हालांकि, कई जगह कोविड प्रोटोकॉल का जमकर उल्लंघन किया गया। कई जगह पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। बता दें, 75 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,89,830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। धीरे-धीरे नतीजे सामने आ रहे हैं।अभी तक 16,510 ग्राम प्रधान और 35,812 बीडीसी सदस्यों ने जीत दर्ज की है। सोमवार दोपहर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

किसान आंदोलन ने राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) को पश्चिमी यूपी में नई संजीवनी दे दी है। दरअसल, किसान आंदोलन का सीधा असर उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में देखने को साफ मिला है। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को भी बड़ा झटका लगा है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की तरफ भी मतदाताओं का झुकाव देखने को मिला है।
Lucknow: Counting of votes for panchayat elections underway at Mahatma Jyotiba Rao Phule Inter College.
"COVID-19 protocols are being enforced here. The counting is in its final phase & will conclude in within 2 hours," says SDM (Sadar) Prafull Kumar Tripathi. pic.twitter.com/iye4WZl283
— ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2021
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगे 700 शिक्षकों की हो चुकी है मृत्यु, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications