UP Nikay Chunav Result: सपा-बसपा-कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है यूपी निकाय चुनाव में AAP का उभार?

UP Nikay Chunav Result: यूपी में कांग्रेस और बसपा की निष्क्रियता का फायदा क्या आप उठा रही है। क्या आम आदमी पार्टी का यूपी में उभार विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है?

योगी आदित्यनाथ

UP Nikay Chunav Result 2023 Updates: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनाव में सबसे अधिक फजीहत विपक्ष की हुई है। यूपी की सत्ता पर रह चुकी सपा, बसपा और कांग्रेस के पास 17 मेयर सीटों में से एक भी सीट इनके खाते में नहीं आई हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने इन पार्टियों की अपेक्षा ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। हालांकि मेयर सीट आप के खाते में नहीं आई है लेकिन इस बार कई वार्डों में आप के प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहे हैं। यही रुख रहा तो अगली बार आप यूपी में बड़ा कमाल दिखा सकती है जो विपक्ष के लिए खतरे की घंटे से कम नहीं है।

2028 तक बड़ा खतरा बनकर उभरेगी आप

यूपी में इस बार आप पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में अच्छा ब्रेक थ्रू हासिल किया है। यूपी में 9 चेयरमैन, 3 नगर पालिका अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष और 100 से अधिक वार्ड सदस्य आम आदमी पार्टी के जीते हैं। यूपी के निकाय चुनाव में जिस तरह से आप ने इस बार बड़े पदों पर प्रदर्शन किया है उससे केजरीवाल की नजर में इस बार यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कद भी बढ़ेगा।

यूपी में जीती हुई सीटों पर दिल्ली मॉडल लाूग करेगी AAP

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आप की नजर यूपी पर खासतौर से रहेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में AAP इन जगहों पर दिल्ली मॉडल लागू करेगी जिसका ऐलान वो पहले ही कर चुकी है। यदि इन जगहों पर आप पांच साल तक जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने में कामयाब रही तो निश्चित पर अगले निकाय चुनाव में आप विपक्ष के लिए बड़ा खतरा बनकर उभरेगी।

यूपी के कई जिलों में जीते आप के प्रत्याशी

यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रत्याशियों ने बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, अयोध्या और कौशांबी में प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है। राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो जिस तरह से यूपी में पहले से मौजूद पार्टियां प्रचार में अपनी निष्क्रियता दिखा रही हैं उसका फायदा आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी उठा रही है। बसपा की मुखिया मायावती और कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पूरी तरह से प्रचार से दूर रहीं।

कांग्रेस-बसपा की निष्क्रियता का फायदा उठा रही AAP

मायावती और कांग्रेस की निष्क्रियता का परिणाम है अब आप जैसी पार्टी भी वार्डों में अपना असर दिखाने लगी है। यह यूपी के समूचे विपक्ष के लिए खतरे की घंटी है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी इनकी लापरवाही का फायदा उठा रही है उससे लग रहा है कि यूपी में अब अरविंद केजरीवाल की पार्टी भी सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए चुनौती साबित होगी। पिछली बार निकाय चुनावों में भी आप को ठीक ठाक वोट मिला था यानी करीब 40 लाख वोट निकाय चुनाव में मिले थे।

अयोध्या जैसे मुख्य शहर में भी खुला आप का खाता

जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के जीते हुए प्रत्याशियों में महिलाओं ने भी अपना जलवा दिखाया है। यूपी में महाराणा प्रताप वार्ड से श्रीमती निशा पार्षद बनी हैं। अयोध्या नगर निगम में AAP की जीत हुई है। सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रत्याशी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं।

अमेठी में भी आप ने मतदाताओं में बनाई पैठ

वार्ड नंबर-4 से कलावती देवी ने जीत हासिल की है। कलावती को 274 वोट मिले। इसके साथ ही अमेठी में एक और महिला प्रत्याशी की जीत ने आप के दमखम को बरकरार रखा। गाजियाबाद नगर निगम से आम आदमी पार्टी की शहरोज परवीन वार्ड 63 से विजयी घोषित हुईं। पार्टी के सदस्यों ने शहरोज परवीन को शुभकामनाएँ दीं।

मथुरा में भी आप ने दिखाया दम

अमेठी में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई। वार्ड नंबर 3 मिथिलेश सरोज विजयी रहीं। उन्हें 311 वोट मिले। सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मथुरा की बरसाना नगर पंचायत में AAP प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई हैं। लोगों ने इसे आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि आम जनता की जीत बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+