UP Nikay Chunav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील, पहले मतदान, फिर जलपान

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में आज निकाय चुनाव का दूसरा चरण चल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि आपका वोट महत्वपूर्ण है, ध्यान रहे पहले मतदान, फिर जलपान

yogi adityanath

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण का मतदान आज हो रहा है।
दूसरे चरण के मतदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कहा कि आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!

बता दें कि आज निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हो रही है। ये जिले मेरठ, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बरेली, बतायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी व अन्य हैं। वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

दूसरे चरण में 7 नगर निगमों में 1700 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषदों में 13 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में प्रदेश में सात नगर निगमों में महापौर पद के लिए 83 उम्मीदवार मैदान में हैं। जबकि 581 पार्षद पद के लिए 3840 उम्मीदवार मैदान में हैं।

दूसरे चरण के मतदान में 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में मेरठ, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या नगर निगम में मेयर का चुनाव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+