UP NIkay Chunav 2023: बीजेपी के इन दिग्गजों को मिला नगर निगमों का प्रभार, जानिए इसके मायने
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारी में जुटी है। बीजेपी ने 17 नगर निगमों को प्रभारी नियुक्त किया है। वाराणसी का जिम्मा ठाकुर जयवीर सिंह को जबकि गोरखपुर का जिम्मा सुरेश खन्ना को दी गई है।

UP NIkay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने यूपी में निकाय चुनाव की तिथियों का ऐलान कर चुकी है। यूपी में चरण की वोटिंग 4 मई को और 11 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तैयारियां में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। इसको लेकर बीजेपी ने भी यूपी के सभी 17 नगर निगमों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। योगी सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों को निगम चुनाव का प्रभारी बनाया गया है।
सुरेश कुमार खन्ना को मिली अहम जिम्मेदारी
बीजेपी की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना व पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को लखनऊ नगर निगम का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सुरेश खन्ना और सांसद बाबूराज निषाद को गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंत्री सुरेश खन्ना को गोरखपुर नगर निगम का भी चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सके साथ ही कांग्रेस से बीजेपी में आकर कैबिनेट मंत्री बनने वाले जितिन प्रसाद मुरादाबाद नगर निगम के प्रभारी बने हैं जबकि असीम अरूण को गाजियाबाद की जिम्मेदारी दी दी गई है।
अरविंद कुमार शर्मा को आगरा का प्रभार
इस सूची में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को मेरठ नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर नगर निगम का प्रभार योगेंद्र उपाध्याय व प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल को दिया गया है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम का प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी को बनाया गया है जबकि आगरा नगर निगम अरविंद कुमार शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश तिवारी को दिया गया है।
इन मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी
योगी सरकार में कद्दावर मंत्री नंद गोपाल नंदी को कानपुर नगर निगम की जिम्मेदारी मिली है। जबकि फिरोजाबाद नगर निगम का प्रभार अजीत सिंह पाल, एमएलसी गोपाल अंजान को दिया गया है। मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह को अलीगढ़, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप को शाहजहांपुर, बरेली का प्रभार प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल बिश्नोई को दिया गया है। वहीं कानपुर नगर निगम का चुनाव प्रभारी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह को बनाया गया है।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र का जिम्मा जयवीर सिंह के पास
इसी तरह वाराणसी नगर निगम के चुनाव प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह और डॉ धर्मेंद्र सिंह बनाए गए हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य और डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी को झांसी नगर निगम, सूर्य प्रताप शाही और प्रांशु दत्त द्विवेदी को अयोध्या, स्वतंत्रदेव सिंह व महेश चंद्र श्रीवास्तव को प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने सभी नगर निगम में चुनाव संयोजक भी नियुक्त किये है वहीं महानगर प्रभारी व महानगर अध्यक्ष भी बनाये हैं।












Click it and Unblock the Notifications