UP Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी की अपील, लोकतंत्र को मजबूत करें, बड़ी संख्या में वोट डालें

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सपा ने अपील की है कि बड़ी संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत करें।

Akhilesh yadav

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी की ओर से अपील की गई है कि बड़ी संख्या में वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचें।

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि पहले मतदान, फिर कोई काम। उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के द्वितीय व अंतिम चरण के मतदाता भाईं एवं बहनों से अपील है कि आज हो रहे मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

समाजवादी पार्टी की ओर से अपील की गई है कि अपने शहरों और कस्बों के समग्र विकास हेतु समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को वोट देकर परिवर्तन लाएं, लोकतंत्र को मज़बूत करें।

बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। इस बीच सपा ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका कन्नौज भाजपा के लोग सपा के पार्षद प्रत्याशी के साथ अभद्रता कर रहे हैं।

सपा की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि कन्नौज के वार्ड नंबर 20 के पोलिंग भोलानाथ धर्मशाला बूथ संख्या 70 एवं 71 पर सत्तापक्ष के राजा पाठक और उसके साथी गुंडों द्वारा समाजवादी पार्टी के सभासद प्रत्याशी से अभद्रता की जा रही है। चुनाव आयोग इसका संज्ञान ले और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+