सपा MLA राकेश सिंह ने जिस BJP नेता को पीटा, गौरीगंज चुनाव में उनकी पत्नी ने लिया ‘बदला'

UP Nikay Chunav Result: उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में योगी आदित्‍यनाथ की आंधी चली। गौरीगंज नगर पालिका परिषद से भाजपा की रश्मि सिंह ने 2117 वोटों से जीतीं।

UP Nikay Chunav 2023 Result Gauriganj

UP Nikay Chunav में हिट रही CM आदित्‍यनाथ योगी की पंचलाइन- 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा' के साथ उतरी भाजपा के सिर जीत का सेहरा सजा है। उत्‍तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में हॉस सीट गौरींगज नगर पालिका में भाजपा का कमल खिला है।

गौरीगंज सीट इसलिए सुर्खियों में थी कि यहां से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने पुलिस थाने में भाजपा नेता दीपक सिंह की पिटाई कर डाली थी। निकाय चुनाव में दीपक सिंह की पत्‍नी रश्मि सिंह भाग्‍य आजमा रही थीं, जो जीत गई हैं।

टाइम्‍स नाउ की खबर के अनुसार भाजपा प्रत्‍याशी सिंह को 7 हजार 105 वोट मिले जबकि सपा प्रत्‍याशी तारा देवी को 4 हजार 988 वोट हासिल हुए। रश्मि सिंह ने तारा देवी को 2117 वोटों से चुनाव में हरा दिया। निर्दलीय विनीता सोनकर को 3 हजार 578 को वोट मिले।

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव में मतदान से एक दिन पहले विधायक राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज थाने में भाजपा प्रत्‍यशी रश्मि सिंह के पति दीपक को बुरी तरह से पीटा था। दीपक ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। तब आरोपी विधायक अपने समर्थकों के साथ वहां से भाग गए।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+