UP nikay chunav: अयोध्या में अबरून निशा, अमेठी में कलावती... AAP के टिकट पर कितनी महिलाएं जीतीं
आम आदमी पार्टी ने इस बार यूपी में निकाय चुनाव जीतकर पार्टी का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान जीतने वाले प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या अच्छी खासी रही।

UP Nikay Chunao: यूपी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रत्याशियों ने बिजनौर, अलीगढ़, मुरादाबाद, अमरोहा, अयोध्या और कौशांबी में प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।
'आप' में छाई महिलाएं
पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर पार्टी का मनोबल बढ़ाया है। प्रत्याशियों में आदमियों के अलावा कई सारी औरतें भी हैं, जिन्होंने अपनी अपनी सीट में जीत दर्ज की। चलिये बात करते हैं उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने जीत दर्ज कर पार्टी का नाम बढ़ाया है।
अबरून निशा बनीं पार्षद
महाराणा प्रताप वार्ड से श्रीमती निशा पार्षद बनी हैं। अयोध्या नगर निगम में AAP की जीत हुई है। सोशल मीडिया पर पार्टी की प्रत्याशी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें जमकर बधाईयां भी दे रहे हैं।
कलावती देवी को मिली जीत
वार्ड नंबर-4 से कलावती देवी ने जीत हासिल की है। कलावती को 274 वोट मिले। इसके साथ ही अमेठी में एक और महिला प्रत्याशी की जीत ने आप के दमखम को बरकरार रखा।
शहरोज परवीन हुईं विजयी
गाजियाबाद नगर निगम से आम आदमी पार्टी की शहरोज परवीन वार्ड 63 से विजयी घोषित हुईं। पार्टी के सदस्यों ने शहरोज परवीन को शुभकामनाएँ दीं।
मिथिलेश सरोज ने लहराया परचम
अमेठी में भी आम आदमी पार्टी की जीत हुई। वार्ड नंबर 3 मिथिलेश सरोज विजयी रहीं। उन्हें 311 वोट मिले। सभी लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विजय सिंह को मिली जीत
मथुरा की बरसाना नगर पंचायत में AAP प्रत्याशी श्रीमती विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गई हैं। लोगों ने इसे आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि आम जनता की जीत बताया।












Click it and Unblock the Notifications