UP Nikay Chunav 2023: लोकतंत्र को मजबूत करती ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका मन

यूपी निकाय चुनाव का आज दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। लेकिन इस बीच कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आई जिसने वाकई मन को छू लिया। सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही ये तस्वीरें आपको कर देंगी।

UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

भारत मे चाहें लोकसभा चुनाव हो, चाहें विधानसभा चुनाव हो, चाहें निकाय चुनाव हो या अन्य कोई चुनाव, सभी को एक पर्व या महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व में सभी धर्म-जाती के लोग बढ़-चढ़ के भाग लेते है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी और उन्हें वोट देने वाले मतदाता इस उत्सव को अपने तरीके से मनाते है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 का भव्य आयोजन हुआ। दो चरणों मे चुनावी उत्सव को सेलिब्रेट किया गया। लोगों ने अपने घरों से निकल कर अपने चहेते प्रत्याशी को वोट दिए। निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से 11 मई को संम्पन हुआ, जिसमे सभी जनपदों के प्रशासन की अहम भूमिका रही।

Recommended Video

    UP Nikay Chunav 2023: लोकतंत्र को मजबूत करती ये तस्वीरें खुश कर देंगी आपका मन
    UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

    यूपी निकाय चुनाव में दिखीं दिल को छू लेनी वाली तस्वीरें
    उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 का मतदान दो चरणों मे सम्पन्न हुआ। दूसरे चरण के मतदान में तमाम छोटे-बड़े राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में गोते लगाए। वही प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से मतदाताओं की जो तस्वीरें सामने आई, वो दिल को छू लेने वाली रही। युवाओं, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों के साथ ही, इन्ही के बीच से आने वाले दिव्यांगों और अधिक उम्र के लोगो ने भी अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया। जो तस्वीरें सामने आई है वो केवल दिल को छू लेने वाली ही नही बल्कि उन लोगों के लिए भी एक सन्देश है कि आपका एक वोट अपने शहर, वार्ड,प्रदेश और देश के लिए कितना कीमती है।

    UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

    95 साल की माँ को गोद मे उठाकर बेटे ने पहुंचाया मतदान केंद्र
    भदोही जनपद के गोपीगंज नगर परिषद में 95 वर्षीय एक वृद्ध महिला को उसका बेटा गोद में उठाकर मतदान केंद्र पहुंचा। इस तस्वीर को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 95 वर्षीय धनकली देवी का कहना है कि हम विकास के मुद्दे पर मतदान करने आए हैं। पुत्र धर्मेंद्र कुमार दुबे अपनी मां को लेकर मतदान केंद्र पहुंचें और मां को इस चुनावी पर्व का आनंद इस उम्र में दिया। मां का भी उत्साह देखते बन रहा था। मतदान के दौरान ली गयी ये तसवीर उन लाखों लोगों के लिए न केवल प्रेरणा है, बल्कि मतदान के प्रति जागरूकता का बड़ा सन्देश भी है। यही नही मतदान के बाद दादी ने अपने पोती सृष्टि के साथ खुशी जाहिर की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

    UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

    94 साल की महिला ने कहा मतदान कर के एक निष्पक्ष सरकार बनना हमारी जिम्मेदारी
    94 साल की वृद्ध महिला मतदान करने के लिए मतदान स्थल पहुंची तो उनके चेहरे पर उत्साह देखते बन रहा था। ऊर्जा से लबा-लब महिला का उद्देश्य निष्पक्ष सरकार बनाने के लिए वोट का प्रयोग करना था। वृद्ध महिला का कहना है कि मतदान करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। अपने बेटे के साथ अपना मत डालने के लिए वृद्ध महिला मतदान केंद्र पहुंची थी। बांसडीह तहसील क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह इंटर कॉलेज पर 94 साल की इस महिला ने युवा पीढ़ी को जागरूक किया।

    UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

    चिलचिलाती धूप में जमीन पर खिसकते हुए दिव्यांग पहुंचा मतदान केंद्र
    वहीं यूपी के बलिया जनपद से भी एक तस्वीर सामने आई, जिसमें चिलचिलाती धूप में भी मतदाताओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था। बलिया के मतदाता पूरे उत्साह के साथ निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। ऐसे में जनपद के रेवती नगरपंचायत के माडल बूथ जूनियर हाईस्कूल रेवती पर एक दिव्यांग मतदाता का उत्साह देखते बन‌ रहा था। जहां कड़कती धूप में जमीन पर खिसकते हुए बिना व्हील चेयर के दिव्यांग मतदाता विजय कुमार मतदान करने पहुंचे व‌ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    UP Nikay Chunav 2023 awsome pictures of differently abled old people voting strengthening democracy

    'सरकार सबका ख्याल रखने वाली होनी चाहिए'
    दिव्यांग मतदाता विजय कुमार ने बताया कि उन्होंने पहले से ही मतदान करने का मन‌ बनाया था । जिसके बाद साथियों की सहायता से वो मतदान केंद्र पहुंचे व जमीन पर खिसकते हुए वोट डाला। मतदाता विजय कुमार का कहना है कि शहर की सरकार सबका ख्याल रखने वाली होनी चाहिए, जो नागरिकों की बुनियादी जरूरतें व दिव्यागों के लिए सहायता उपकरण मुहैया करने में मददगार हो। विजय कुमार ने बताया कि अभी तक उन्हें व्हील चेयर जैसी सुविधाएं भी नहीं मिली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+