UP News: महिला ने चप्पल से चुराए जेवर, CCTV में कैद हुई घटना, हाथ की सफाई देख हर कोई हैरान
UP News: राजधानी लखनऊ में स्थित एक आभूषण की दुकान में काफी शातिर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दे रही है एक महिला का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। [Video अंत में है।]
वायरल वीडियो में महिला द्वारा चोरी करने के शातिर तरीके को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दुकानदार के सामने ही महिला गहने को चोरी कर लेती है और फिर बिना किसी सामान को खरीदे वह दुकान से चली जाती है।

इस मामले की जानकारी होने के बाद दुकानदार द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुकानदार द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र के साथ ही वीडियो भी उपलब्ध कराया गया है।
तालकटोरा के राजाजीपुरम का है मामला
यह पूरा मामला लखनऊ जनपद के तालकटोरा राजाजीपुरम का बताया जा रहा है। राजाजीपुरम में एक आभूषण की दुकान है और उसी दुकान में महिला आभूषण लेने के बहाने पहुंची थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला सूट सलवार और चप्पल पहनी है।
महिला सेल्समैन से आभूषण दिखाने के लिए कहती है। सेल्समैन उसे आभूषण दिखता है उसके बाद महिला दूसरा आभूषण दिखाने के लिए बोलती है। सेल्समेन जैसे ही महिला को दूसरा आभूषण दिखाने के लिए मुड़ता है, उसी दौरान महिला आभूषण चप्पल में छुपा लेती है।
उसके बाद सेल्समैन महिला को दूसरा आभूषण दिखता है। दूसरा आभूषण देखने के बाद महिला जेवर खरीदे बगैर दुकान से बाहर निकल जाती है। महिला के जाने के बाद सेल्समैन जब आभूषण चेक करता है तो उसके होश उड़ जाते हैं।
देखें Video-
उसके बाद जब बस सीसीटीवी फुटेज देखता है तो उसे चोरी के बारे में जानकारी मिलती है। उसके बाद वह थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत करता है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications