UP News: BSP से निकाले जाने के बाद क्या होगा सांसद दानिश अली का अगला कदम?

BSP MP Danish Ali: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती ने सांसद दानिश अली को शनिवार को बसपा से निष्कासित कर दिया था। बसपा से निकाले जाने के बाद दानिश अली का अगला कदम क्या होगा? क्या वो कांग्रेस में होंगे?

दानिश अली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दानिश अली ने कहा कि बसपा द्वारा उन्हें निलंबित करने के फैसले के बावजूद वह भाजपा से लड़ना जारी रखेंगे। दानिश अली ने कांग्रेस में अपने प्रस्तावित प्रवेश पर सस्पेंस बनाए रखा है, हालांकि उन्होंने कहा कि बसपा द्वारा उन्हें निलंबित करने के फैसले के बावजूद, वह भाजपा से लड़ना जारी रखेंगे।

अली ने कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा की अटलकों को लेकर कहा कि, "मुझसे कुछ और पूछें तो बेहतर होगा।" लोकसभा से निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा के लिए न्याय की वकालत करते हुए संसद के बाहर अकेले विरोध प्रदर्शन करने के एक दिन बाद पार्टी से उनका निलंबन हुआ।

उन्होंने कहा, ''मुझे लोकसभा सांसद बनाने के लिए मैं हमेशा बसपा प्रमुख मायावती का आभारी रहूंगा और अपनी ओर से, मैंने हमेशा बसपा को मजबूत बनाने के लिए काम करने का प्रयास किया है। हां, मैंने चुनिंदा उद्योगपतियों द्वारा देश के संसाधनों की लूट के खिलाफ आवाज उठाई थी और आगे भी उठाता रहूंगा।"

गौरतलब है कि शनिवार को बसपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में पार्टी ने कहा कि सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बसपा ने अपने बयान में कहा कि आपको पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल न हों।

बसपा ने आगे कहा कि आपको यह स्पष्ट करना भी अनिवार्य है कि आप 2018 में कर्नाटक में देवेगौड़ा के नेतृत्व में जनता पार्टी में काम कर रहे थे। उस समय बसपा और देवेगौड़ा की जनता पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही थी और आपको अमरोहा से टिकट इस शर्त पर दिया गया था कि आप पार्टी के लिए काम करेंगे। हालांकि, ऐसा लगता है कि आप उस समय किए गए वादे भूल गए हैं। इसलिए, आपको पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+