बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगेंगे एलएचबी रैक, होगा यह फायदा

Gorakhpur News: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 22541/22542 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बनारस से 07 जुलाई,2024 तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जुलाई,2024 से एल.एच.बी. रेक से चलायी जायेगी।

एल.एच.बी. रेक लगाये जाने के फलस्वरूप 22541/22542 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस गरीब रथ में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। इस गरीब रथ एक्सप्रेस में एलएचबी रेक लगाये जाने के कारण पूर्व में लगाये जा रहे वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोचों के स्थान पर वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच लगाये जाने से 664 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होगें। इस गाड़ी में 664 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होने से बनारस से आनन्द विहार टर्मिनस (दिल्ली) जाने एवं आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी।'गरीब रथ' एक्सप्रेस के सभी कोच एसी थ्री-टियर के हैं और इसका किराया भी अन्य ट्रेनों के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोचों की तुलना में सस्ता हैं।

train

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बनारस स्टेषन से आनन्द विहार टर्मिनस (दिल्ली) को जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस जो आईसीएफ कन्वेंशनल कोच वाले रेक से चलायी जाती है, के प्रत्येक कोच में 78 बर्थ होते हैं। उनकी जगह पर बनारस से 07 जुलाई,2024 तथा आनन्द विहार टर्मिनस से 08 जुलाई,2024 से नए डिजाइन के एल.एच.बी. इकोनॉमी कोच के रेक लगाया जाएगा। एल.एच.बी. इकोनॉमी के प्रत्येक कोच में 80 बर्थ होते है। ये कोच आरामदायक और सुरक्षा प्रदान करने वाली नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित, बेहतर रख-रखाव तथा उच्च गति प्रदान करने वाली होती है।

इन कोचों में मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल टेबल, फुट ऑपरेटेड पानी की टोटिया, विकलांग हेतु प्रत्येक कोच में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इन कोचों में नए प्रकार के बॉटल होल्डर लगाए गए है। इन कोचों में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। साथ ही संरक्षा की दृष्टि से फायर स्मोक डिटेक्टर लगाए गए है। कोच में रिफ्लेक्टर स्ट्रीप लगाई गई है। इसमें अत्याधुनिक प्रकार के एल. ई. डी. डिस्प्ले बोर्ड का प्रावधान भी किया गया है। दिव्यांग जनों के सुविधा हेतु अलग से वाशरूम की व्यवस्था है जो दिव्यांग सुलभ तथा ज्यादा स्पेस वाला है।
एल.एच.बी. इकोनॉमी कोच लगने से 22541/22542 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस गरीब रथ के यात्रियों को उन्नत, अत्याधुनिक, अरामदायक, संरक्षित नवीनतम सुविधाओं से युक्त कोच की सुविधा उपलब्ध होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+