UP News: उमेश पाल हत्याकांड में यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नफीस बिरयानी गिरफ्तार

Umesh Pal murder case: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में वांछित नफीस बिरयानी को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद प्रयागराज के पास गिरफ्तार कर लिया गया। उसके उपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।

उमेश पाल हत्याकांड

पुलिस को मिले थे अहम सुराग

नवाब गंज के आनापुर में पुलिस को सूचना मिली थी कि नफीस बिरयानी अपने एक साथी के साथ प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित घर आ रहा है। पुलिस ने जब प्रतापगढ़-प्रयागराज सीमा के पास चेकिंग शुरू की तो नफीस और उसके साथी ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नफीस के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने नफीस को गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक अन्य आरोपी झाड़ियों में भाग गया।

नवाबगंज में चेकिंग दौरान चढ़ा पुलिस के हत्थे

प्रयागराज के डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि, 22 नवंबर 2023 को चेकिंग के दौरान नवाबगंज थाने में मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। इस शख्स पर है आरोप उमेश पाल हत्याकांड और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नफीस बिरयानी पर 50 हजार रुपये का इनाम था

नफीस बिरयानी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह अतीक अहमद का बेहद करीबी बताया जाता है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात आनापुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोका। हालांकि, दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नफीस के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी भाग निकला। नफीस को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी

गौरतलब है कि प्रयागराज में विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की 24 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे।

2005 में हुई थी राजू पाल की हत्या

साल 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ थे. 15 अप्रैल, 2023 को मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय इन दोनों की केल्विन अस्पताल के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+