UP News: दो सगे भाइयों ने एक साथ भरा फॉर्म, जमकर की तैयारी, दोनों बने UP Police में दरोगा, हो रही तारिफ
UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में शामिल होने वाले नए इंस्पेक्टरों की परेड की सलामी ली। इस दौरान यूपी पुलिस को 749 नए दरोगा मिले।
शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने वाले लोगों के घरों में खुशी का माहौल है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का एक ऐसा परिवार है जिसको दोगुनी खुशी है। घर वालों के साथ-साथ गांव में भी इसकी चर्चा चल रही है। रविवार को भी लोग चर्चाएं करते रहे।

दरअसल, गाजीपुर जनपद के गहमर थाना अंतर्गत बारा गांव के रहने वाले दो भाई एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बने हैं। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले शोएब और उनके छोटे भाई नदीम ने साथ में पढ़ाई की और उसके बाद दोनों ने उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होना चाहा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद दोनों भाइयों ने एक साथ फॉर्म भरा था। फॉर्म भरने के बाद दोनों भाई एक साथ तैयारी करते थे। दौड़ने के साथ ही परीक्षा की तैयारी भी दोनों भाइयों द्वारा जमकर की गई।
अंत में अब दोनों भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बन गए हैं। दोनों के पिता मोहम्मद परवेज खान पश्चिम बंगाल पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। दोनों सभी भाइयों के दरोगा बनने के बाद उनके घर वालों द्वारा भी खुशी जाहिर की जा रही है।
बताया जा रहा है कि साथ में पढ़ाई करने के बाद नौकरी लगने तक दोनों साथ में ही रहते थे। लेकिन, नौकरी लगने के बाद दोनों की तैनाती अलग-अलग जगह पर की गई है। छोटे भाई नदीम की तैनाती प्रतापगढ़ में और शोएब की तैनाती बहराइच जनपद में की गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों भाइयों ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत गांव से की, इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों भाई आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ आ गए। लखनऊ में भी दोनों भाइयों ने एक साथ में ही आगे की पढ़ाई की। लेकिन सहयोग देखिए कि दोनों भाइयों का चयन एक साथ हुआ।
इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के पद पर चयन हो जाने के बाद दोनों भाइयों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में भेजा गया। वहां से दोनों भाई एक साथ पास आउट हुए। बताया जा रहा है कि मोहम्मद परवेज खान के कुल पांच बेटे हैं जिसमें बड़े बेटे शाहबाज का चयन एनटीपीसी में लेवल 2 के लिए हुआ है।
इसी तरह दूसरे नंबर के बेटे शोएब और तीसरे नंबर के बेटे नदीम अब उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बने हैं। इसके अलावा चौथे नंबर का बेटा निहाल और 5 में नंबर का बेटा अरसान अभी पढ़ाई कर रहे हैं। फिलहाल एक साथ दोनों बेटों के दरोगा बनने के बाद उनकी मां आबिया के साथ ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।












Click it and Unblock the Notifications