UP News: श्री राम के सच्चे भक्तों की जीत हुई, नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे BJP, शिवपाल यादव का बड़ा बयान
UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की बंपर जीत के बाद शिवपाल यादव का बड़ा बयान सामने आया है। शिवपाल यादव ने कहा कि नैतिकता के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में यदि आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी। कहा कि नहीं तो लोकसभा चुनाव के परिणामों देख कर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाजवादी पार्टी कितने विधानसभा में चुनाव जीती है।

शिवपाल यादव ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो सच्चे श्री राम के भक्त थे वह चुनाव जीते हैं। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान हमेशा थे और रहेंगे। जनता ने सेकुलर और सच्चे श्री राम भक्त को जिताया है।
जनता जान चुकी थी कि भाजपा से मिली हुई है बसपा
बहुजन समाज पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने और मुस्लिम प्रत्याशियों को लेकर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जनता को यह पता चल गया था कि भारतीय जनता पार्टी से बहुजन समाज पार्टी मिली हुई है।
यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी और बसपा को सबक सिखाने के लिए जनता ने समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को वोट दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इसीलिए जनता भाजपा के साथ-साथ बसपा को भी सबक सिखाया है।
इस चुनाव में नेताजी को बहुत याद किया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान नेताजी के आदर्शों पर चलकर हम लोगों ने इतनी सीट जीती है। लोकसभा चुनाव के दौरान हमने नेताजी को काफी याद किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसे पर विचार और काम किया जाएगा।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications