UP News: महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील जगहों पर बढ़ेगी निगरानी, जानिए क्या बोले स्पेशल डीजी
Women's Safety in UP: उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाने जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा खासतौर से संवेदनशील जगहों पर हमारी नजर रहेगी जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके।

महिला सुरक्षा को लेकर यूपी के स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार का कहा कि जो जगहें संवेदनशील हैं या जहां किसी घटना होने की आशंका है, जैसे स्कूल और कॉलेज, हम वहां सीसीटीवी कवरेज कर रहे हैं।
प्रशांंत कुमार ने बताया कि इसके अलावा यूपी में हेल्पलाइन 112 नंबर की पीआरवी गाड़ियां भी संवदेनशील जगहों पर जहां घटनाओं की संभावना रहती है वहां खड़ी रहती हैं। सिविल ड्रेस और वर्दी में एक एंटी रोमियो दस्ता भी होता है। अगले चरण में हम ऐसे अपराधों को रोकने के लिए एआई-आधारित सीसीटीवी मूल्यांकन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications