UP News: आजम परिवार को सजा मिलने पर संघ-बीजेपी पर बिफरे सपा चीफ अखिलेश यादव, कह दी ये बड़ी बात

Azam Khan: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा को मिली सजा के बाद बीजेपी और संघ पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को डर है कि आजम यदि पुराने रंग में लौटे तो संघ के लोगों का यूपी से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा।

लखनऊ

अखिलेश बोले- एक समाज विशेष को डराने का खेल

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, माननीय आज़म खान जी और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देनेवाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साज़िश के ख़िलाफ़ इंसाफ़ के कई दरवाज़े खुले हैं। ज़ुल्म करनेवाले याद रखें... नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ एक अदालत अवाम की भी होती है।

आजम से डर गई है बीजेपी

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, BJP को डर है अगर आजम खान जी पुराने रंग में लौट आएंगे तो इन संघिओं को यूपी से बोरिया बिस्तर बांधकर नागपुर जाना पड़ेगा इसलिए आज़म खान जी को मानसिक रूप से तोड़ रहे है लेकिन आजम खान जी टूटने वाले नही है, तोड़ने वाले है और अगले चुनाव में इन संघिओं को तोड़ेंगे।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में रामपुर कोर्ट ने आजम खान और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी पाया है। इस मामले में कोर्ट द्वारा बुधवार को दोपहर में 7-7 साल की सजा सुनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+