UP News: स्मृति ईरानी नामांकन से पहले पहुंचेंगी अयोध्या, करेंगी श्री रामलाल का दर्शन- पूजन

UP News: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने नामांकन से एक दिन पूर्व बड़ा दांव खेला है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को वह रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगी। भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन के बाद स्मृति ईरानी 29 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

अमेठी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी सोमवार को नामांकन करेंगी। इसके पहले वह रविवार सुबह 11 बजे प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगी। नामांकन में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

up news

26 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जनता को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा था कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। मैं देशवासियों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने हेतु आग्रह करती हूं। खास रूप से नारीशक्ति और युवाशक्ति से अनुरोध है कि भारत को विकास के पथ पर निरंतर बढ़ाने के लिए वोट जरूर करें।

भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी निरंतर जनसंपर्क में लगी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक्स हैंडल पर जनसंपर्क की तस्वीरें साझा करके कहा था कि अमेठी लोकसभा के अंतर्गत मुसाफिरखाना ब्लॉक में ग्राम सूरपुर काशीपुर, अढ़नपुर, गाजनपुर तथा रामलीला मैदान में आज परिवारजनों के साथ अमेठी में हुए विकास कार्यों के संबंध में संवाद किया है।

यह भी पढ़ें Amethi loksabha: जो राम का नहीं,वह किसी के काम का नहीं, स्मृति ईरानी ने फिर राहुल गांधी पर कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+