UP News: संभल CO अनुज चौधरी का बड़ा बयान, ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी'
UP News: संभल जिले में ईद से पहले पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमे CO अनुज चौधरी ने कहा ईद की सेवइयां खिलाने के लिए, होली की गुजिया भी खानी होगी। उन्होंने कहा कि आप शांति व्यवस्था बनाए रखें। किसी के साथ कुछ नहीं होगा आत्मविश्वास के साथ रहे। हर लोग का अपना अधिकार है।
संभल में हुई पीस कमेटी की बैठक में सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम जहां रहते हैं, वहां की शांति व्यवस्था भंग न हो। सभी लोग विश्वास के साथ रहे। हर व्यक्ति का अधिकार है। अगर आप ईद की सेवइयां खिलाना चाहते हो तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेगी। गड़बड़ी वहां होती है, जहां एक पक्ष खाने के लिए तैयार है और दूसरा पक्ष खा नहीं रहा है। यहां भाईचारा खत्म हो जाता है।

ईद की सेवइयां खिलाने चाहते हो तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी: अनुज चौधरी
हमारा उद्देश्य यही है कि हम जहां रहते हैं, वहां की शांति और व्यवस्था भंग न हो। इसलिए हम पर सबका भरोसा है। किसी के साथ कुछ नहीं होगा आत्मविश्वास के साथ रहे। हर लोग का अपना अधिकार है। अगर आप ईद की सेवइयां खिलाने चाहते हो तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी। विवाद तब हो जाता है जब एक पक्ष खाने को तैयार है दूसरा खाना नहीं चाहता है।
हमारा नेतागिरी करने का कोई इरादा नहीं है: अनुज चौधरी
उन्होंने कहा कि हम हम नेतागिरी नहीं कर रहे हैं। हमारा नेतागिरी करने का कोई इरादा नहीं है। हर आदमी अपने-अपने तरीके से पेश कर रहा है। हमारी तरफ से जुमे की नमाज के लिए बहुत-बहुत बधाई है। हमें सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में 1 के साथ मिल रही एक फ्री शराब की बोतल, AAP क्यों बोली- UP में हिंदुओं को शराबी बनाया जा रहा
बता दे कि पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अनुज चौधरी तब खुब चर्चा में आए थे जब सीएम योगी ने हाल ही में कहा कि अनुज चौधरी एक पूर्व पहलवान और अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शैली में बात की होगी। उन्होंने होली और जुमे की नमाज़ के एक ही दिन पड़ने पर कहा था होली एक ऐसा त्योहार है, जो साल में एक बार आता है, जबकि शुक्रवार की नमाज साल में 52 बार होती है। अगर किसी को होली के रंगों से असहजता महसूस होती है, तो उन्हें उस दिन घर के अंदर रहना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications