यूपी में 1 के साथ मिल रही एक फ्री शराब की बोतल, AAP क्यों बोली- UP में हिंदुओं को शराबी बनाया जा रहा
UP Liquor Shop Offers: उत्तर प्रदेश की शराब की दुकानों पर इन दिनों जबदरदस्त ऑफर चल रहा है। नोएडा समेत यूपी के अन्य शहरों में एक के साथ एक शराब की फ्री बोतल का ऑफर चल रहा है। जिसके चलते शराब की दुकानों पर शराब के शौकीनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है।
वहीं यूपी में शराब की दुकानों में चल रहे इस शानदार ऑफर में भी आम आदमी पार्टी ने हिंदू-मुस्लिम वाला एंगल निकाल लिया है। दिल्ली की पूर्व आप सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शराब पर दिए जा रहे फ्री ऑफर को लेकर यूपी की योगी सरकार को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ऑफर देकर यूपी सरकार हिंदुओं को शराबी बनाया जा रहा है क्योंकि रमजान में मुसलमाना शराब छूते तक नहीं हैं।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में एक शराब की बोतल के साथ एक फ्री मिल रही है। जिसके चलते यूपी में शराब के ठेकों पर लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
उन्होंने कहा वर्तमान समय में रमजान का महीना चल रहा है और मुसलमान शराब नहीं पीते हैंं तो यूपी सरकार हिंदुओं को शराबी बनाने का काम कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने दावा यिका कि शराब की दुकानों पर जो लाइनें लगी हुई हैं उसमें लगे हुए सब लोग हिंदू हैं। उन्होंने कहा यूपी की योगी सरकार इन शराब की दुकानों के खिलाफ क्यों नहीं कारवाई कर रही है?
लोग दूर-दूर से शराब खरीदने आ रहे
आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा "उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों से एक बोतल शराब के साथ दूसरी बोतल मुफ्त मिलने के वीडियो आ रहे हैं। शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग दूर-दूर से शराब खरीदने आ रहे हैं।"
"हिंदुओं को शराबी बनाने का काम चल रहा है"
सौरभ भारद्वाज ने कहा "सबसे बड़ी बात यह है कि इस योजना के तहत हिंदुओं को शराबी बनाने का काम चल रहा है। क्यों, यह रमजान का महीना है, मुसलमान पानी भी नहीं पीते, शराब को हाथ भी नहीं लगाते। यूपी में हिंदुओं को शराबी बनाने की योजना पर दिन-रात काम चल रहा है। कतार में खड़े लोगों का इंटरव्यू लें, उनके नाम पूछें, वे सभी हिंदू हैं। मुसलमानों का रमजान चल रहा है।"
यूपी में शराब पर क्यों मिल रहा इतना बड़ा ऑफर?
दरअसल, यूपी में ई-लाटरी के जरिए दुकानों का आवंटन किया गया। जिसके चलते पुरानी शराब की दुकानों के संलालकों को नई दुकानें नहीं मिल सकी। जिसके चलते यूपी में नोएडा समेत अन्य शहरों में 31 मार्च तक अपना स्टॉक करना है, इसलिए शराब की दुकानें एक साथ एक बोतल फ्री शराब का ऑफर दे रही हैं। इस ऑफर के चलते नोएडा समेत अन्य जिलों में शराब की दुकानों के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications