UP news: घर में आतंकी हमले की चल रही थी तैयारी, NIA ने संपत्ति को किया जब्त, अल-कायदा से जुड़ा है तार
UP news: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। NIA ने उत्तर प्रदेश में एक घर की संपत्ति को जब्त कर लिया है। उन्होंने इस घर को आतंकवादी की आय के रूप में चिन्हित किया है। इस घर को आतंकवादी की आय के रूप में जब्त कर लिया है।
खुफिया जानकारी मिलने पर पता चला है कि इस संपत्ति का इस्तेमाल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद के एक सक्रिय सदस्य द्वारा आतंकी हमले की तैयारी करने के लिए किया जा रहा था।एनआईए ने इस घर को आतंकवादी आय के रूप में जब्त कर लिया है।

आतंकी कर रहा था इस घर का इस्तेमाल
बताया जा रहा है इस घर में आतंकी हमले की साजिश रची जा रही थी। घटना को अंजाम देने से पहले एनआईए ने आतंकी के मंसूबे पर पानी फेर दिया। एनआईए को मिले इनपुट के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा का सक्रिय सदस्य इस घर का इस्तेमाल कर रहा था।
आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई
बताया जा रहा है कि अल-कायदा और अंसार गजवत-उल-हिंद देश को दहलाने की फिराक में थे। एनआईए ने इससे पहले बड़ी कार्रवाई कर घटना को अंजाम दिया है। आंतकी की पहचान मिन्हाज अहमद के रूप में हुई है।
संपत्ति कुर्क
यह लखनऊ के दुबग्गा में अदनानपल्ला क्षेत्र में स्थित मकान नंबर 602/400 का उपयोग कर रहा था। मिन्हाज इस घर का उपयोग आईईडी और पेट्रोल बम के निर्माण के लिए कर रहा था। संपत्ति मिन्हाज के पिता सिराज अहमद और उनकी मां और भाई के नाम पर रजिस्टर्ड है।
यह भी पढ़ें- NIA करेगी बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की जांच? छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने लिखा एनआईए को पत्र












Click it and Unblock the Notifications