NIA करेगी बस्तर में BJP नेताओं की हत्या की जांच? छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने लिखा एनआईए को पत्र
छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों द्वारा भाजपा नेताओ की हत्या के बाद एक्शन लेते हुए राज्य शासन में सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति को नियंत्रित करने के दिशा में जरूरी चर्चा कर चुकी है।
छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित बस्तर संभाग में कुछ ही समय के अंतराल में 3 भाजपा नेताओ की हत्या को लेकर सियासत गरमा गई है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार को घेरते हुए भाजपा सड़कों पर निकल आई है,तो वही भूपेश सरकार ने इसे संवेदनशील मामला मानते हुए डीजीपी के माध्यम से एनआईए को पत्र लिखकर घटनाओं की जांच करने का अनुरोध किया है।

NIA से जांच की मांग
छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादियों द्वारा भाजपा नेताओ की हत्या के बाद एक्शन लेते हुए राज्य शासन में सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति को नियंत्रित करने के दिशा में जरूरी चर्चा कर चुकी है। इसके अलावा राज्य के पुलिस महानिदेशक ने NIA को पत्र लिखकर बस्तर में 3 नेताओं की हत्या की जांच का अनुरोध किया गया है। पत्र में लिखा गया है 'बस्तर में बीते सप्ताह तीन जन प्रतिनिधि की हत्या हुई थी। नक्सलियों का इलाका लगातार सिकुड़ने से नक्सली बौखलाहट में"नक्सली बौखलाहट में जनप्रतिनिधियों, आम जनता को निशाना बना रहे हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के प्रयास से बीते वर्षों में नक्सली उन्मूलन में सफलता मिली है।
इससे पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहले ही कह चुके हैं कि सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजनेताओं की सुरक्षा जरूरी है, चाहे वह किसी दल के हों। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह बात सही है कि बीजेपी के कुछ नेताओं की हत्या हुई है,जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे ज्ञात होता है कि नक्सलियों की ताकत कमजोर हुई है। इसलिए वह घरों में जाकर हत्या करके उपस्थिति दर्ज करावा रहे हैं।

कल छत्तीसगढ़ जाम करेगी भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी करके कहा कि लोकतंत्र में अलोकतांत्रिक तरीके इस्तेमाल कर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कराना कायरता है। सरकार ने इस प्रकार की हरकत कर बता दिया है कि वह विपक्ष से कितनी डरी हुई है। आपने बस्तर से राजनीतिक हिंसा शुरू की है, हम आज वही पहुंचकर चुनौती देंगे और कल पूरे छत्तीसगढ़ की जनता इस राजनीतिक हत्याकांड के विरोध में छत्तीसगढ़ जाम रखेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव एवं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या के विरोध में आज जगदलपुर में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के घेराव कर रही है। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में रैली निकालकर आईजी कार्यालय के सामने धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बस्तर में घेराव के बाद 17 फरवरी को प्रदेश की 400 से अधिक सड़कें जाम की जाएंगी। लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी।

एक सप्ताह में 3 भाजपा नेताओं की हत्या
गौरतलब है कि 16 जनवरी 2023 को बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच बुधराम करटाम की संदिग्ध स्थितियों में मौत हुई थी। घर से कुछ दूरी पर ही भाजपा नेता का शव बरामद किया गया था। वहीं बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में 5 फरवरी 2023 को बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को नक्सलियों ने मारा था। नारायणपुर के छोटे डोंगर में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।
इसी प्रकार 11 फरवरी संध्याकाल में दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने इंद्रावती नदी के पार भाजपा नेता रामधर अलामी को भी मौत के घाट उतार दिया था। यह बात ध्यान देने योग्य है कि बीते 7 दिनों में बस्तर के 3 भाजपा नेताओं की हत्या की गई है।
Recommended Video

जेपी नड्डा ने भरी थी हुंकार
गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 11 फरवरी को अपने बस्तर प्रवास के दौरान जनसभा में कहा था किछत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार आने के बाद नक्सली हमले बढ़े हैं। यह कांग्रेस के प्रशासन के बारे में बताता है। बस्तर में यदि कमल खिल गया तो छत्तीसगढ़ में कमल खिलने से कोई ताक़त नहीं रोक सकती। इस भ्रष्ट सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं भाजपा के शहीद वीर सिपाहियों के परिजनों से कहूँगा कि आपका बेटा इस लड़ाई में अकेला नहीं है, पूरी 18 करोड़ व्यक्तियों की पार्टी आपके साथ खड़ी है। नड्डा के इस बयान के बाद ही राज्य में भाजपा नेतृत्व सरकार को घेरने में जुट गया है।












Click it and Unblock the Notifications