मां और नाना भी लड़ चुके हैं राजा भैया के खिलाफ चुनाव,पिता है BJP नेता,जानिए कौन हैं बसपा प्रत्याशी प्रथमेश

Lok Sabha Chunav Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से बसपा ने प्रथमेश मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। प्रथमेश मिश्रा पेशे से वकील हैं। सोमवार देर शाम जारी सूची में प्रथमेश का नाम शामिल है। प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र में राजा भैया का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है।

मां और नाना लड़ चुके हैं राजा भैया के खिलाफ चुनाव

प्रथमेश के बाबा चंद्र दत्त सेनानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं और राष्ट्रपति का चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पिता शिव प्रकाश मिश्र भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। प्रथमेश की मां सिंधुजा मिश्रा सेनानी कुंडा विधानसभा से 2022 में चुनाव लड़ चुकी हैं। सिंधुजा के पिता भी दो बार राजा भैया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। गड़वारा विधानसभा से भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। इसके पहले वह जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष रह चुकी हैं। शिव प्रकाश मिश्र सेनानी भी कुंडा विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं।

prathmesh

प्रतापगढ लोकसभा सीट पूर्वी उत्तर प्रदेश में सई नदी के बीच प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र की पहचान आंवला, प्रो.वासुदेव सिंह, मुनीश्वरदत्त उपाध्याय, राजा दिनेश सिंह, प्रमोद तिवारी, रघुराज प्रताप सिंह से होती है। यहां 1977 में भारतीय लोकदल से रूपनाथ सिंह यादव, 1991 में जनता दल से राजा अभय प्रताप सिंह, 1998 में भाजपा से डा.राम विलास वेदांती, 2004 में सपा से अक्षय प्रताप सिंह, 2014 में अपना दल के हरिवंश सिंह को छोड़कर कांग्रेस का कब्जा रहा। 2019 इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार संगम लाल गुप्ता चुने गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+