मैंने कहा था न शहजादा वायनाड से भाग जाएंगे और अमेठी की ओर जाने का हिम्मत नहीं करेंगे- पीएम मोदी
PM Modi News Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही राहुल गांधी पर अमेठी से चुनाव न लड़ने पर तंज भी कसा।
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि शहजादे वायनाड से भाग जाएंगे और अमेठी की ओर जाने से हिम्मत नहीं करेंगे। यह सच हो गया। कांग्रेस अपना सम्मान बचाने के लिए अब 'मिशन-50' का फैसला किया है। इसके लिए कुनबे में हवा भरने की कोशिश की जा रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की गाड़ी का टायर पहले ही दिन पंचर हो चुका है। यह कितना दूर जाएगा। सत्ता में आ कर यह लोग सनातन धर्म का विनाश कर देंगे। सपा के समय यूपी अपराध में टॉप पर होता था। भाजपा के समय हमने यूपी को विकास में टॉप पर बना दिया है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट के मामले में यूपी टॉप पर है।
पीएम ने कहा कि जैसे- जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है। वैसे वैसे गठबंधन ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है।अब तक भाजपा सरकार यूपी के शहरों में 15 लाख और गांवों में 35 लाख पक्के घर बनाकर गरीबों को दे चुकी है और जिन्हें अब तक पक्के घर नहीं मिले हैं, उन्हें भी मैं गारंटी दे रहा हूं कि हर गरीब को पक्का घर जरूर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications