UP News: Ayodhya और Kashi की तर्ज़ पर अब बरेली में नाथ कोरिडोर बनाएगी Yogi सरकार

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह बरेली में पौराणिक रूप से मशहूर सात नाथ शिवमंदिरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर बनाने की दिशा में काम करें।

योगी आदित्यनाथ

Nath Corridor in Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में भी सातों पौराणिक नाथ शिव मंदिरों को एक कॉरिडोर के तहत जोड़ने की पहल योगी सरकार करने जा रही है। इसको लेकर हुई एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। योगी ने कहा है कि बरेली में नाथ कॉरिडोर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम और अयोध्या के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तर्ज पर विकसित किया जाए।

नाथ कॉरिडोर के चारो ओर 6 लेन की सड़क

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नाथ कॉरिडोर के चारों ओर छह लेन की सड़क विकसित की जानी चाहिए और सर्किट के आसपास के लोगों को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें और ई-रिक्शा तैनात किए जाने चाहिए।

बरेली विकास प्राधिकरण के प्रजेंटेशन की समीक्षा

बरेली में नाथ कॉरिडोर के विकास पर बरेली विकास प्राधिकरण के प्रेजेंटेशन की समीक्षा कर रहे थे। बरेली शहर के सात पौराणिक नाथ मंदिरों को अलखनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, पशुपतिनाथ, वनखंडी नाथ मंदिर से जोड़कर कॉरिडोर बनाया जाएगा।

पैदल यात्रियों के लिए भी बनाएं अलग रास्ता

योगी ने कहा है कि पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ विकसित करें, सर्किट के भीतर शिव मंदिरों का नवीनीकरण करें, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं प्रदान करें और भगवान शिव की थीम पर क्षेत्र में क्रॉसिंग को सुशोभित करें। आदित्यनाथ ने राशन दुकानों (अन्नपूर्णा उचित मूल्य की दुकानों और जन सुविधा केंद्रों) के उन्नयन पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रस्तुति भी देखी।

ग्राम समाज की जमीन पर बनाएं अन्नपूर्णा मॉडल शॉप

उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालय के समीप ग्राम समाज की भूमि पर अन्नपूर्णा मॉडल शॉप स्थापित की जाये। राशन की दुकानों पर निर्धारित तिथियों पर राशन का वितरण किया जाए और वहां इलेक्ट्रानिक वेइंग मशीन व ई-पॉस मशीन का उपयोग किया जाए।

बरेली मंडल में बन रहीं हैं 52 अन्नपूर्णा दुकानें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नपूर्णा उचित मूल्य की दुकानों एवं सुविधा केन्द्रों पर आय, जाति, जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधा के साथ-साथ दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जाये। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत बरेली मंडल में 52 अन्नपूर्णा उचित मूल्य की दुकानें बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+