'उसने मेरे बेटे की गला दबाकर हत्या...', स्वीमिंग पूल संचालक पर मां ने लगाए ये गंभीर आरोप

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई हैं। यहां एक मां ने अपने बेटे की हत्या का आरोप स्वीमिंग पूल संचालक पर लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

मां सीमा का कहना है कि बुधवार शाम दोनों बेटों और बेटी को घर में रहकर पढ़ाई करने की सलाह देकर खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, लेकिन वापस आई तो आयुष गायब था। पूछताछ करने पर पता चला है कि वह स्वीमिंग पूल में नहाने गया है। इसके बाद बेटे की मौत की खबर गयी। मैं वहां पहुंची तो आस-पास के लोगों ने बताया कि दस रुपये के लिए बच्चे को अंदर नहीं जाने दे रहे थे। विवाद बढ़ने पर उसने मेरे बेटे की हत्या कर दी।

up news

सीमा ने कहा कि पति की पहले ही मौत हो चुकी है। मजदूरी पर बच्चाें को पढ़ा रही थी। मेरी पूरी दुनिया उजड़ गयी। सीमा ने बताया कि वीरपाल और उसके पिता ने आयुष को पकड़ लिया था। उससे दस रुपये मांग रहे थे, लेकिन रुपये न देने पर उसे नहीं छोड़ा था। इसके बाद अन्य बच्चे अपने घर आ गए थे।

घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी मुनिराज ने महिला से मुलाकात की। इसके साथ ही सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वीरपाल और उसके पिता ने डेढ़ माह पहले गांव में स्वीमिंग पूल बनाया था। आरोपी पिता-पुत्र बच्चों से दस-दस रुपये लेते थे। जबकि बड़ों से 50 रुपये किराये लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+