Medical College News: एमबीबीएस की बढ़ेंगी 1400 सीटें, जानिए क्या है उत्तर प्रदेश सरकार नई पहल?
Uttar Pradesh News: वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के 45 जिले में मेडिकल कॉलेज शुरू हैं। इसी तरह 14 मेडिकल कॉलेज अगले सत्र में शुरू होंगे। इन कॉलेजों के शुरू होने से प्रदेश में एमबीबीएस की 1400 सीटें बढ़ जाएंगी।
16 जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इसमें छह जिलों में निजी क्षेत्र की संस्थाओं का चयन हो गया है। अन्य में प्रक्रिया चल रही है।
प्रदेश सरकार अगले पांच साल में हर जिले में हर तरह स्वास्थ्य सुविधाएं देने की योजना पर काम कर रही है। करीब 24 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में वर्ष 2017 से पहले सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। अब वन डिस्ट्रिक वन मेडिकल कॉलेज योजना के तहत हर जिले में कॉलेज खुल रहे हैं। इसी तरह दो एम्स, दो केंद्रीय चिकित्सा संस्थान और 30 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी चल रहे हैं।

प्रदेश में एंबुलेंस और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की संख्या में वृद्धि की गई है। एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को घटाया गया है। एंबुलेंस में एडवांस उपकरण जैसे कि वेंटिलेटर, दवाएं और एक प्रशिक्षित मेडिकल टेक्नीशियन की व्यवस्था रहती है। प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों में रोजाना औसतन डेढ़ लाख मरीज आते हैं। इन चिकित्सालय में लगभग 12,000 मरीज गंभीर एक्सीडेंटल और 8,000 मरीज गंभीर रोगों से ग्रसित होकर आते हैं। सरकारी चिकित्सालयों में रोजाना लगभग 5,000 ऑपरेशन हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications