Mukhtar Ansari: बेटे के पंजाब कनेक्शन का उठाया फायदा, इस हरकत से सूबे में मचाया हड़कंप और फिर..
Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार अंसारी पूर्वांचल के टॉप बाहुबलियों में शामिल रहे। उसका अपना अलग साम्राज्य था। मुख्तार बहुत अच्छा शूटर भी था। आइए हम जानते हैं कि क्या था मुख्तार का पंजाब कनेक्शन और उसकी किस हरकत ने सूबे में हड़कंप मचा दिया था।
मुख्तार का पंजाब कनेक्शन मुख्तार हथियारों का शौकीन था। उसके बेटे अब्बास अंसारी के पंजाब कनेक्शन से मुख्तार को फायदा मिला।हालांकि अनुमति के बिना अधिक संख्या में प्रतिबंधित असलहे खरीदने के मामले में एसटीएफ ने अब्बास पर कानूनी शिकंजा भी कसा गया। पंजाब से मुख्तार को अत्याधुनिक हथियार भी मिलते रहे।

मुख्तार के इस हरकत से मचा हड़कंप
एक समय ऐसा था जब मुख्तार की हरकत से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया था। यह वर्ष था 2004। मुख्तार पर सेना से चोरी हुई मशीन गन (एलएमजी) खरीदने का आरोप लगा था।
मुख्तार पर कानूनी शिकंजा कस रहे एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी शैलेंद्र सिंह को इसका खुलासा करने की कीमत चुकानी पड़ी और अत्याधिक दबाव पड़ने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
इस मामले में मुख्तार पर पोटा लगाया गया था, जो उस दौर का सबसे सख्त कानून था। इस मशीन गन का इस्तेमाल विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के लिए होना था, जिसके लिए मुख्तार एक करोड़ रुपये दिए थे। एसटीएफ ने 25 जनवरी 2004 को वाराणसी के चौबेपुर इलाके में छापा मारकर एलएमजी बेचने आए बाबूलाल यादव और मुन्नर यादव को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एलएमजी और दो सौ कारतूस बरामद हुए थे।
करीब ढाई साल से बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जहां नौ डॉक्टरों की टीम उसके इलाज में जुटी।












Click it and Unblock the Notifications