Mukhtar Ansari News: 'क्या मुख्तार अंसारी को जेल में दिया गया जहर?' पूर्व जेलर ने बताई ये खास बातें
Mukhtar Ansari News Uttar Pradesh: माफिया मुख्तार अंसारी की बांदा जेल में तबियत खराब होने के बाद हुई मौत मामले में तमाम चर्चाएं हो रही हैं। मुख्तार के परिजन उसे जहर देकर मारने का आरेाप लगा रहे हैं। ऐसे में पूर्व जेलर एसके अवस्थी ने जेल में कैदियों को दिए जाने वाले खाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पूरी प्रकिया पर प्रकाश डाला है।
पूर्व जेलर एसके अवस्थी ने बताया कि जेल के भीतर जहर देने का सवाल ही नहीं हैं। जेल मैनुअल के मुताबिक कैदियों को खाना देने से पहल जेल सुपरिंटेंडेंट खुद भोजन को टेस्ट करता है, उसके बाद वह आगे कैदी को दिया जाता है। सुबह नाश्ता , दोपहर के 11 बजे के बाद भोजन दिया जाता है। शाम की चाय दी जाती है। दलिया, भुना चना भी दिया जाता है। शाम को अवस्थी ने बताया कि महिला वार्ड का खाना अलग बनाता है और पुरुष का अलग। अपनी सेल से निकलकर कैदी खाना लेता है और रोजे के समय शहरी और अफतरी में अलग अलग भोजन दिया जाता है।

मुख्तार अंसारी के परिवार का आरोप कि मुख्तार को जेल में जहर दिया गया। मरने से पहले खुद मुख्तार अंसारी भी कोर्ट में पेशी के दौरान खुद को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगा चुका था। मामले की मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उसकी मौत की वजह सिर्फ हार्ट अटैक बताई गयी है।












Click it and Unblock the Notifications