UP News: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी भीषण आग, डिप्टी CM मौके पर पहुंचे, 200 मरीजों को किया गया रेस्क्यू

UP News: यूपी के राजधानी लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम और अन्य लोगों की सहायता से मरीजों को बिना किसी क्षति के बाहर निकाल लिया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं। करीब 200 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात को एक अस्पताल में आग लग गई, जिसके बाद करीब 200 मरीजों को निकाला गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि हमें रात 9:44 बजे जैसे ही हमे सूचना मिली सूचना मिलते ही हमारी पूरी टीम मौके पर पहुंच गई। जब हमलोग वहां पहुंचे तो भीषण आग की वजह से कई लोग भाग रहे थे और कुछ लोग अस्पताल की खिड़कियों से झांक रहे थे और कूदने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग की घटना का संज्ञान स्वयं लिया है।

Lucknow Fire

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लोकबंधु अस्पताल पहुंचे

इस मामले में यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "भूतल पर धुआँ देखा गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत मरीजों को शिफ्ट करना शुरू कर दिया। करीब 200 मरीजों को शिफ्ट किया गया है। गंभीर मरीजों को केजीएमयू भेजा गया है। कुछ को सिविल अस्पताल भी भेजा गया है। अब चिंता की कोई बात नहीं है। अग्निशमन कर्मचारी इमारत के अंदर हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है... कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीज सुरक्षित हैं। 2-3 मरीज जो गंभीर थे, उन्हें केजीएमयू के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

हमें लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली: पुलिस कमिश्नर

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हए पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया, "हमें लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। फायर ब्रिगेड यहां पहुंच गई है। सभी मरीजों को निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भेज दिया गया है। किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

वार्डों से सभी मरीजों को बचा लिया गया है: जिला मजिस्ट्रेट

जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी अय्यर ने बताया, "जैसे ही हमें लोकबंधु अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली, हमने अग्निशमन और बचाव विभाग की एक टीम को मौके पर भेजा। उन्होंने बचाव अभियान शुरू किया। आईसीयू, एक महिला वार्ड और एक अन्य वार्ड आग की चपेट में आ गया। इन वार्डों से सभी मरीजों को बचा लिया गया है। उन्हें तीन अस्पतालों में रेफर किया गया है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा, "घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है। हमने उन अस्पतालों के प्रबंधन से भी बात की है। आग बुझा दी गई है। कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+