UP News: Ayodhya में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में होगा कई मुद्दों पर मंथन
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसकी प्रगति की समीक्षा को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय बैठक शुरू होगी।
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में चल रहे राम मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार से से शुरू होगी। इसमें समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा समेत सभी सदस्य भाग लेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति से मिश्रा को अवगत कराना है। ऐसा माना जा रहा है कि मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में मकर संक्रांति के बाद होगा।

श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों के मुताबिक, राम मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। कार्यों की समीक्षा के लिए ट्रस्ट की बैठक बुलाई गई है।
राम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक शुक्रवार को अयोध्या में शुरू होगी जिसमें समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा को मंदिर की पहली मंजिल के चल रहे निर्माण कार्य और उससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रमों से अवगत कराया जाएगा। मिश्रा गुरुवार देर शाम अयोध्या पहुंच गए थे।
ट्रस्ट के एक सदस्य ने कहा, "जब राम मंदिर अगले जनवरी तक भक्तों के लिए खोला जाएगा तो न केवल भूतल बल्कि मंदिर की पहली मंजिल भी उद्घाटन के लिए तैयार होगी।"
मिश्रा को रामलला की तीन मूर्तियों के बारे में भी बताया जाएगा जिन्हें तराशा जा रहा है। तीनों में से जो सर्वश्रेष्ठ होगा उसे राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। बैठक का कोई एजेंडा नहीं है। निर्माण समिति के अध्यक्ष को राम मंदिर के निर्माण कार्य के नवीनतम चरण से अवगत कराया जाएगा।
श्री रामजन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर द्रुत गति से चल रहे निर्माण कार्य की एक झलक
Glimpses of construction work going on at Shri Ramjanmabhoomi Mandir in Ayodhya ji. pic.twitter.com/mn24R83yHC
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) August 6, 2023
भव्य राम मंदिर पूरा होने के करीब पहुंच रहा है और अगले साल की शुरुआत में भक्तों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा है, जब जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में राम लला के भव्य अभिषेक समारोह की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि 2.7 एकड़ में फैला हुआ मंदिर राम जन्मभूमि परिसर मंदिर के भूतल को अंतिम रूप देने के लिए 500 से अधिक मजदूर और इंजीनियर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं। यहां चल रहे निर्माण को लेकर ट्रस्ट पूरी तरह से सक्रिय है क्योंकि वह हर हाल में लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर का उद्घाटन कराना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications