'मुख्यमंत्री मेरी बातों को करते हैं, मुझे ढक्कन ...', जानिए राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसा क्यों कहा?
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सीएम योगी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार में अपनी कुछ न सुने जाने पर भी भड़ास निकाला। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत का सोशल मीडिया पर चल रहा ऑडियो वायरल हुआ है।
ऑडियो में राज्यमंत्री कह रही हैं कि प्रदेश सरकार ने मुझे ढक्कन बना कर रख दिया है। मुख्यमंत्री मेरी कोई बात नही सुनते। मुझे नजर अंदाज किया जाता है।उन्होंने कहा कि गोरखापुर में सभी नाला, नाली पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। पार्टी में हम लोगों की जरूरत है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा मुझे उपेक्षित किया जा रहा है।

क्योंकि मुख्यमंत्री जानते हैं कि ये हमारी नहीं है‚ सब उपर से आई है। इसलिए हर जगह मेरा उपेक्षित किया जा रहा है।हालाकि यह ऑडियो राज्यमंत्री का है या नहीं इसकी पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है। जबकि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने फेसबुक आईडी से एक पोस्ट कर लिखा है कि वायरल ऑडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है। यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है। आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई भी ऑडियो कहीं पोस्ट किया हुआ मिले, तत्काल हमें व देवरिया कोतवाली को सूचना दें। यह सरकार की छवि को धूमिल करने का निंदनीय कृत व सोची समझी साजिश है।












Click it and Unblock the Notifications