Lakhimpur Kheri News: बहन के शव को कंधे पर रख कर 5 किमी चले भाई, रो- रो कर बताई पूरी कहानी
Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से जो खबर सामने आई है वो बहुत दु:खद और शर्मशार है। 15 साल की रहने वाली एक युवती की मौत इलाज के अभाव में हो जाती है उसके बाद स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन इस कदर बेफिक्र दिखा कि भाईयो को बहन का शव लाने के लिए एक एंबुलेंस भी नहीं मिला। क्या ऐसी ही व्यवस्था के भरोसे बाढ़ पीड़ितों की मदद की जायेगी? आइए एक नजर डालते है पूरे घटनाक्रम पर -
बाढ़ प्रभावित है यह जिला
लखीमपुर खीरी जिला इन दिनों बाढ़ प्रभावित है । सीएम योगी लगातार ऐसे क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे उसके बाद भी अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

तेज था बुखार
इसी क्षेत्र के एलनगंज महराजनगर की रहने वाली एक युवती की इलाज के अभाव में मौत हो गई। बहन बीमार हुई तो भाई डॉक्टर के पास पहुंचे । उसे टायफाइड था। सही उपचार नहीं मिला। जब उसे तेज बुखार हुआ तो फिर अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
Recommended Video
कंधे पर लाना पड़ा शव को
मृतका के बड़े भाई मनोज ने बताया कि मेरी बहन शिवानी हम तीनों भाई बहन शिवानी कक्षा 12 की छात्रा थी। दो दिन पहले मेरी बहन की तबीयत खराब हुई थी। स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने ब्लड जांच कराने की बात कही। जांच में शिवानी को टाइफाइड की बीमारी निकली, जिसके चलते शिवानी को डॉक्टर ने दवा देकर भेज दिया, बुखार के कारण शिवानी की हालत बिगड़नी शुरू हो गई।
मनोज ने बताया कि बाढ़ के कारण कस्बा पलिया लगभग टापू में तब्दील हो गया है। चारों तरफ के रास्ते शारदा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण बन्द हो गये हैं। यातायात रुक गया है। इस कारण हम लोग अपनी बहन को बेहतर इलाज नहीं दिला सके और मेरी बहन की मौत हो गई। आज हम लोग नाव के सहारे नदी पार करके अपनी बहन के शव को अपने गांव लेकर जा रहे हैं।
शिवानी के पिता देवेंद्र ने बताया कि जिन भाइयों को बहन की डोली को कंधा देना था आज वही भाई आवागमन का कोई साधन न मिलने के कारण अपने कंधों पर बहन के शव को लेकर 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपने गांव जा रहे हैं। अब घर पहुंच कर इसका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications