INDIA गठबंधन से अलग हुए स्वामी प्रसाद मौर्य अकेले लड़ेंगे चुनाव,जानिए किस लोकसभा सीट से की दावेदारी

Swami Prasad Maury News Uttar Pradesh: सपा से बगावत करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की बात इंडिया गठबंधन से भी नहीं बनी। अंतत: स्वामी ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं उन्होंने दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

कुशीनगर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिन दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की हैं उनमें उत्तर प्रदेश की कुशीनगर और देवरिया लोकसभा सीट शामिल हैं। कुशीनगर सीट से खुद स्वामी प्रसाद चुनाव मैदान में उतरेंगे।वहीं देवरिया लोकसभा सीट से एसएन चौहान को उम्मीदवार बनाया है।

swami

पांच सीटों पर लड़ सकते हैैं चुनाव
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य से साफ कर दिया है कि इंडिया गठबंधन से राह अलग हो चुकी है। खबर है कि मौर्यसूबे की पांच सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी करेंगे।

अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के गठन दिनांक 22 फ़रवरी से लेकर आज तक निरंतर इंडिया गठबंधन को जिताने और मजबूत बनाने का प्रयास करता चला आ रहा हूं। इसी क्रम में देशवासियों से हमने अपील भी किया कि संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ-भाजपा हटाओ, देश बचाओ-भाजपा हटाओ.' स्वामी प्रसाद कुशीनगर जिले की पडरौना विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+