UP News: जानिए पीएम कुसुम योजना पर क्यों है योगी सरकार का फोकस
उत्तर प्रदेश सरकार ने पीएम कुसुम योजना पर फोकस बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत लंबित कायों की पूर्ति के लिए सरकार ने लगभग 46 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लगतार कदम उठा रही है। उसकी कोशिश है कि सरकार की सुविधाओं और योजनाओं का लाभ राज्य के किसानों तक पहुंचे। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। योगी सरकार ने अब पीएम कुसुम योजना पर फोकस करने का फैसला किया है।

सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम योजना) के तहत लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 46.19 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। आवंटित धनराशि से चार अलग-अलग श्रेणियों में फैले 92 कार्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इन कार्यों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ शामिल हैं, जिनमें आठ कार्यालय-संबंधित परियोजनाएं, 15 वाहनों का रखरखाव और पेट्रोल की खरीद और 42 अन्य खर्चों को पूरा करने के साथ-साथ 27 सब्सिडी मामलों का समाधान शामिल है।
राज्य में पीएम कुसुम योजना के लिए कुल प्रावधानित राशि 210.77 करोड़ रुपये में से 46.19 करोड़ रुपये के वितरण से सब्सिडी और अन्य योजनाओं सहित विभिन्न विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।
पीएम कुसुम योजना के तहत कार्यालय से संबंधित आठ खर्चों के लिए 2 लाख रुपये, वाहन रखरखाव और पेट्रोल खरीद के लिए 5 लाख रुपये और 42 अन्य खर्चों के लिए 5 लाख रुपये का आवंटन मंजूर किया गया है।
यह सभी कार्य भारत सरकार के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश बजट नियमावली एवं वित्तीय नियमावली संग्रहण एवं उत्तर प्रदेश शासन की नियमावली के आधार पर किये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications