Kisan Andolan पर बोले राकेश टिकैत कहा- 'कंपनियों ने संगठन बनाकर देश पर किया कब्जा,MSP कानून से किसान परेशान'

किसान

Kisan Andolan News Today: किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के किसानों ने एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर दिल्ली चलो का आह्वान किया है। इसे ध्यान रखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली और उससे जुड़ी सीमाओं पर भी कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। दंगा नियंत्रण टीम,रैपिड एक्शन फोर्स तैनान कर दिए है। गाजीपुर सीमा पर भी अलर्ट कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में दो किसान नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है।

भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी कानून पूरे देश की परेशानी है। जब देश का विपक्ष कमजोर होता है तो देश में तानाशाहों का जन्म होता है। जब देश का राजा ही ये कह रहा है कि हम 400 सीट जीतेंगे तो फिर देश में चुनाव की जरूरत कहां रह गई।

rakesh

उन्होंने कहा कि बिहार में मंडियां खत्म कर दी गई। बड़ी कंपनियों ने संगठन बनाकर देश पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली के लिए कोई एक दिन पहले चल दिया, कोई दो दिन बाद में आ जाएगा। किसान हमसे दूर नहीं और हमसे दिल्ली दूर नहीं। सरकार से तीन साल से कोई बात नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+