Lok Sabha Election 2024: क्या बृजभूषण शरण सिंह को मिलेगा टिकट? बीजेपी का यह है प्लान

Kaisarganj Lok Sabha Uttar Pradesh News: बीजेपी ने लोकसभा की 12 सीटों पर अभी भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इसमें एक सीट है कैसरगंज । इस सीट से सांसद है बृजभूषण शरण सिंह। इन्ही की वजह से यह सूची अभी जारी नहीं की जा रही है।

इसी सीट से बृजभूषण शरण सिंह चुनाव लड़ना चाहते हैं। जबकि तमाम विवादों के कारण बीजेपी इस बार इन्हें टिकट देना नहीं चाहती। बीजेपी इनके परिवार के किसी सदस्य को टिकट देना चाहती है। इसी बात पर बीजेपी और बृजभूषण शरण सिंह में ठनी। भाजपा नेतृत्व ने बृजभूषण की पत्नी या बेटे प्रतीक भूषण में किसी एक को टिकट देने का प्रस्ताव दिया है। फिलहाल बृजभूषण इसके लिए तैयार नहीं हैं और उन्होंने प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

brijbhusan

सूत्रों के अनुसार बृजभूषण के हठ को देखते हुए भाजपा नेतृत्व अब एमपी-एमएलए कोर्ट दिल्ली के फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। बृजभूषण के एक मामले में अंतिम सुनवाई होने वाली है। संभव है कि इसी दिन फैसला भी आ जाए। इसलिए नेतृत्व ने तय किया है कि कोर्ट का फैसला आने के बाद ही सभी 12 सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।

जिन सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने हैं, उनमें मैनपुरी, रायबरेली, गाजीपुर, बलिया, भदोही, मछलीशहर, प्रयागराज, फूलपुर, कौशांबी, देवरिया, फिरोजाबाद और कैसरगंज शामिल हैं। लोकसभा की 12 सीटों के उम्मीदवारों की सूची के साथ ही उन चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की भी सूची जारी होगी, जिनपर उपचुनाव होने हैं। इनमें लखनऊ पूरब, ददरौल (शाहजहांपुर), गैसड़ी (बलरामपुर) और दुद्धी (सोनभद्र) शामिल हैं। इनमें तीन सीटों पर भाजपा जीती थीं, जबकि गैसड़ी में सपा। लखनऊ पूरब सीट विधायक आशुतोष टंडन और ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन की वजह से खाली हुई है। जबकि एक मामले में सजा के बाद भाजपा विधायक रहे रामदुलार गोंड को अयोग्य करार दिए जाने की वजह से दुद्धी सीट खाली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+