UP News: एक लाख का इनामी जीतू एनकाउंटर में ढेर, मैनपुरी में STF की बड़ी कार्रवाई
UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एलाऊ क्षेत्र में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के बीच हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी अपराधी मारा गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ सोमवार(28 अप्रैल) देर रात एलाऊ थाना क्षेत्र के तहत तरापुर कट इलाके में हुई।

जीतू पर 13 मामले थे दर्ज
पुलिस ने बताया कि, मारे गए अपराधी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है, जो हाथरस जिले के पहाड़पुर गांव का निवासी था। जीतू पर राशन डीलर योगेश उपाध्याय की हत्या का आरोप था, जो 13 जून 2024 को पंचायत चुनाव की रंजिश के चलते मारा गया था। इसके अलावा जीतू के ऊपर अलग-अलग मामले से जुड़े कुल 13 मामले दर्ज थे।
ये भी पढ़ें UP Crime News: पत्नी को दोस्त के कार से कुचलवाया, यूपी के बिजनौर से सामने आया हैरान करने वाला मामला
मौके से एक पिस्टल, कारतूस बरामद
बता दें कि, हत्या के बाद से ही जीतू फरार था, जिसके बाद पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मौके से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। हाथरस पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें UP News: अखिलेश यादव ने कहा पूछता है पहलगाम का पर्यटक, खतरों के बीच रक्षा करनेवाला कोई वहाँ क्यों नहीं था?
आपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
बता दें कि, जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ सीएम बने हैं उसके बाद से ही अपराधियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। कई बड़े खूंखार अपराधी को पुलिस ने मुठेभेड़ में मार गिराया है। इसके अलावा कई अपराधी जेल में बंद हैं।
ये भी पढ़ें UP Pension Yojana: निराश्रित महिला पेंशन योजना का सघन सत्यापन शुरू, अब अपात्रों और मृतकों का क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications